फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

Mon, 09 Nov 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर विराट जीत हासिल की, जिसका जश्न धूमधाम से मनाया गया। तस्वीरों में एक झलक।
विज्ञापन

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

2 of 7
शनिवार को तीसरे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका की टीम का पैकअप हो गया। स्पिनर्स की फिरकी पिच पर ऐसी घूमी कि दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह फंस गई और बल्लेबाज नाचते हुए नजर आए।
विज्ञापन

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

3 of 7
तीसरे दिन दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों ने पिच का जमकर फायदा उठाया। पहले टेस्ट में दर्शकों का वीकेंड पूरी तरह से हिट रहा। भारत और द. अफ्रीका के बीच मैच में पहले और दूसरे दिन जहां गिनती के दर्शक दिखाई दे रहे थे। वहीं शनिवार को स्टेडियम में रौनक छा गई।

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

4 of 7
टेस्ट मैच की दोनों पारियों में टी-20 और वनडे में टीम इंडिया का सिरदर्द बने एबी डिविलियर्स को स्पिनर अमित मिश्रा ने चलता किया। पहली पारी में 63 रन बनाने वाले डिविलियर्स दूसरी पारी में मात्र 16 रन ही बना सके।
विज्ञापन

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

5 of 7
नतीजा, टीम ‌इंडिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 108 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दर्शकों को मिल गया दीवाली का तोहफा। जीत के जश्न का माहौल भी ऐसा बना कि मैदान में ही लोगों ने दीवाली मना दी।
विज्ञापन

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

6 of 7
विराट कोहली की कप्तानी में घरेलू मैदान पर पहली जीत के बाद खिलाड़ियों ने गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी। उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी होटल पहुंचे, जहां उन्होंने केक काटकर जीत सेलिब्रेट की। उन्होंने होटल स्टाफ को भी इस खुशी में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, टीम इंडिया की 'विराट' जीत का कैसे मनाया गया जश्न?

7 of 7
बता दें कि तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम ने 200 रन पर आउट होने के बाद उसे 218 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन भारतीय टीम तीन दिन में ही 108 रनों से जीत दर्ज करने में सफल हो गई। चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब 1-0 से आगे हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें