आपने अब तक अपनी कार या जीप से बुल गार्ड नहीं हटाए हैं तो इसके लिए गंभीर हो जाइए।
विज्ञापन
2 of 7
car crash guards
दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि वे जल्द ही अपनी गाड़ी से बुल गार्ड हटा लें। यदि समय पर उन्होंने नहीं हटवाएं तो उनके खिलाफ एक हजार रुपये का चालान काटा जा सकता है। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से यह संदेश सोशल मीडिया के तहत शहरवासियों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
crash guards
गाड़ी पर बुल गार्ड का नुकसान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिस गाड़ी पर बुल गार्ड लगा होता है, उसके एयर बैग खुलने के चांस कम हो जाते हैं। एयर बैग तभी खुलते हैं जब गाड़ी की टक्कर सीधी और बंपर पर लगे सेंसर पर उसका प्रभाव पड़े, लेकिन बंपर पर बुल गार्ड लगा होने की वजह से सेंसर पर प्रभाव नहीं पड़ता और इसके चलते अकसर एयर बैग नहीं खुल पाता।
4 of 7
Crash Guard
मौजूदा समय में मार्केट में आ रही ज्यादातर गाड़ियों में एबीएस सिस्टम है। इसमें एयर बैग और एडवांस ब्रेक सिस्टम का प्रावधान है, लेकिन बुल गार्ड की वजह से कई बार यह सिस्टम काम नहीं कर पाता। ऐसे में टक्कर लगने पर स्टेयरिंग बहुत तेजी से छाती पर लगता है, जिससे पसलियां भी टूट सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
अपनी गाड़ियों से हटा लो बुलगार्ड
वाहन चालक उतरवा रहे हैं बुल गार्ड
शहर में अलग-अलग जगह बनी असेसरीज की दुकानों पर लोग अपनी गाड़ियों पर लगे बुल गार्ड उतरवाने आ रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों में एसयूवी और एमयूवी वालों की संख्या ज्यादा है क्योंकि बुल गार्ड लगवाने का चलन इन दोनों सेगमेंट की गाड़ियों पर सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
6 of 7
कार पर बुल गार्ड
दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों व यूटी को बुल गार्ड लगी गाड़ियों के चालान काटने के आदेश जारी किए थे।
शहर में है बड़ा कारोबार
चंडीगढ़ के सेक्टर-28, 45 और मनीमाजरा में कार असेसरीज का बड़ा कारोबार है। बुल गार्ड भी एक तरह की असेसरीज है, जो कार के मालिक लोकल मार्केट से लगवाते हैं। हैचबैक, सेडान और एसयूवी के लिए अलग-अलग सेगमेंट में बुल गार्ड आते हैं। सबसे न्यूनतम स्तर के गार्ड की कीमत करीब 1500 रुपये है, जो गाड़ी के अगले और पिछले बंपर पर लगता है।
पंचकूला में अब तक 19 चालान
पंचकूला पुलिस ने जनवरी के पहले सप्ताह में ऐसे वाहन चालकों को रोककर जागरूक किया, जिन्होंने बुल गार्ड लगा रखे थे। एक सप्ताह के बाद चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पंचकूला हाईवे ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि अब तक बुल गार्ड के 19 चालान किए जा चुके हैं। हाईवे पर ज्यादातर वाहन दूसरे शहरों के आते हैं, लेकिन बुल गार्ड के खिलाफ सख्त आदेश हैं। चालान बुक के सेक्शन 71 के तहत बुल गार्ड का चालान किया जाता है। इसमें वाहन पर अवैध मोडिफिकेशन का अपराध बनता है।