फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के 5 लोगों को लील गया ये खौफनाक हादसा

Tue, 05 Aug 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणा के यमुनानगर में बाडीमाजरा पुल पर रविवार देर रात एक कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। कार में दो बच्चों सहित पांच लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर दस मिनट के भीतर मौके पर दो पीसीआर और एक एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

परिवार के 5 लोगों को लील गया ये खौफनाक हादसा

2 of 5
घटना के 45 मिनट के बाद गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि नहर में पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों ने तलाशी अभियान में असमर्थता जताई। देर रात अभियान बंद करवाकर सोमवार की सुबह एक एक बार‌ फिर से गोताखोरों की मदद से प्रशासन कार की तलाश में जुट गया।
विज्ञापन

परिवार के 5 लोगों को लील गया ये खौफनाक हादसा

3 of 5
यमुना नहर में गिरी कार को रेस्क्यू टीम ने सोमवार को दोपहर बारह बजे निकाला। कार से मधु कॉलोनी निवासी अनिल खेड़ा (47), उनके बेटे हर्षित (12) और बेटी तान्या (16) के शव मिले। हादसे के समय कार में सवार उनकी पत्नी चंचल उर्फ कोमल (43) और तीन वर्षीय भतीजी आहाना का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिवार के 5 लोगों को लील गया ये खौफनाक हादसा

4 of 5
मधु कॉलोनी निवासी मंगतराम खेडा ने बताया कि रविवार की देर शाम में उनका बड़ा बेटा अनिल खेड़ा पत्नी व दो बच्चों और भतीजी के साथ ऑल्टो कार से घर से बाड़ीमाजरा पुल के समीप घाट पर बने मंदिर के लिए निकले थे। देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के 5 लोगों को लील गया ये खौफनाक हादसा

5 of 5
सोमवार दोपहर करीब बारह बजे क्रेन से कार को निकाला गया, जिसमें से तीन शव बरामद किए गए। रेसक्यू टीम द्वारा चंचल उर्फ कोमल और तीन वर्षीय भतीजी आहाना की तलाश जारी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर जमा कीचड़ के कारण कार स्लिप होकर नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें