फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नहीं ली VIP सुविधा, लाइन में लगकर इस सीएम ने पेश की मिसाल

Tue, 11 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कैप्टन अमरिंदर ने नहीं ली वीआईपी सुविधा - फोटो : अमर उजाला
इस मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर VIP सुविधा नहीं ली बल्कि आम आदमी की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : ani
दरअसल, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार सुबह मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, सिंचाई एवं बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह और अन्य  अफसर तो सवार थे, लेकिन विमान में वीवीआईपी कोई नहीं था। मुख्यमंत्री और उनका पूरा दल आम विमान यात्रियों की तरह सफर कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : File Photo
वीआईपी कल्चर से किनारा कर रही पंजाब सरकार ने जहां सीएम, मंत्रियों, अफसरों के वाहनों से लाल बत्ती हटाकर अच्छी शुरुआत की, वहीं सोमवार को एक कदम और आगे बढ़ाया, जब मुख्यमंत्री अपने दल के साथ मुंबई रवाना होने के लिए चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। 

4 of 6
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री पंजाब में बड़े औद्योगिक घरानों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व अधिकारियों ने अन्य यात्रियों के साथ ही चेकइन किया और विमान पर सवार होने से पहले चेकिंग में आम लोगों के साथ कतार में लगकर प्रक्रिया पूरी की। 
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
आमतौर पर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री या अन्य मंत्रियों के पहुंचने पर जैसा लाव-लश्कर का नजारा दिखाई देता है, सोमवार को ऐसा कुछ भी नहीं था। सिक्योरिटी पर्पज के चलते आम लोगों को होने वाली परेशानी भी नहीं थी। कैप्टन अमरिंदर व उनके दल के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर वीआईपी चेक एरिया का इस्तेमाल नहीं किया और वे अन्य यात्रियों के साथ लाइन में लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर अन्य यात्रियों को हैरानी भी हुई और प्रसन्नता भी। वहीं, मुख्यमंत्री और उनके दल के सदस्य भी आम यात्रियों के साथ बहुत सहज नजर आए। उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद जहां सरकारी वाहनों से लाल बत्ती हटाने के आदेश जारी किए थे, वहीं वीआईपी सुरक्षा में नाम पर तैनात भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की गिनती भी कम कर दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें