पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कर्ज माफी का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
Captain Amarinder's Farmer rally in Mansa
47 हजार किसानों के खातों में रकम ट्रांसफर
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्ज माफी स्कीम के पहले पड़ाव की शुरूआत करते हुए मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर के दस किसानों को सांकेतिक तौर पर सर्टिफिकेट दिए। इन जिलों की 701 प्राइमरी खेतीबाड़ी सहकारी सोसाइटीज से करीब 47 हजार किसानों ने कर्ज लिया है। उनके कर्ज की रकम आज उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। पहले पड़ाव में 5.63 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें 2700 करोड़ की राहत मुहैया कराई जाएगी। चार पड़ावों में पूरा कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
3 of 7
Captain Amarinder's Farmer rally in Mansa
मैं और प्रकाश सिंह बादल संभाल सकते हैं
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में 17 लाख किसान हैं, 10.25 लाख किसानों को स्कीम से फायदा होगा। बाकी बड़े किसान हैं। मैं संभाल सकता हूं, प्रकाश सिंह बादल संभाल सकते हैं। जो गरीब अपने परिवार के लिए रोटी का इंतजाम नहीं कर पा रहा, उसकी मदद करना चाहते हैं।
4 of 7
Captain Amarinder's Farmer rally in Mansa
यह मत समझना कि मजदूरों को भूल जाएंगे, जिनके पास जमीन तक नहीं है। मनप्रीत बादल लगे हुए हैं, हालात सुधरेंगे, सभी की मदद करेंगे। हमने चुनाव में वादा किया था कि कर्ज से आत्महत्याएं बढ़ रही हैं, उसका हल निकालेंगे। जब चुनावी लड़ाई लड़ रहे थे तो राज्य की असली स्थिति नहीं पता थी, सरकार में आने के बाद पता चला कि सूबे पर कितना कर्ज है।
विज्ञापन
5 of 7
Captain Amarinder's Farmer rally in Mansa
अब कामर्शियल बैंकों का कर्ज भी माफ हो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ भी सरकार के बचाव की भूमिका में थे। विपक्ष और किसान संगठनों के पूरे कर्ज माफी को लेकर हमलों के बीच जाखड़ ने कहा कि अभी सहकारी बैंकों का फसली कर्ज माफ हुआ है। अब कामर्शियल बैंकों का भी होना चाहिए। वह यह भी मानते हैं कि दो लाख रुपये की राशि कम है।
विज्ञापन
6 of 7
Captain Amarinder's Farmer rally in Mansa
लेकिन वित्तमंत्री मनप्रीत बादल स्थिति को सुधारने में लगे हैं। हालात सुधरेंगे तो सब कुछ किया जाएगा। जाखड़ ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर भी हमला बोला। इससे पहले तृप्त रजिंदर बाजवा ने स्वागत किया। अंत में मनप्रीत बादल ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में कई कांग्रेस विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद थे।
पहले पड़ाव में सहकारी बैंकों से संबंधित किसानों का 2 लाख रुपए के कर्ज में से प्रति किसान 40 हजार रुपए तक का कर्ज माफ किया जा रहा है। सरकारी और प्राईवेट बैंकों का कर्ज सहकारी बैंकों के बाद किया जाएगा। किसान कर्ज माफी की पहली किश्त का लाभ पांच जिलों मानसा, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और फरीदकोट के किसानों को मिलेगा।