फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे हजारों लड़के-लड़कियां, बड़ी वजह आई सामने, तस्वीरें

Sat, 30 Jul 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
काफी संख्या में लड़के और लड़कियों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ विरोधी नारेबाजी की और अन्याय किए जाने के आरोप लगाए। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कारण पता चला तो इस ​विरोध प्रदर्शन के साथ लड़के और लड़कियों जुड़ते चले गए। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी ने फीस में इजाफा कर दिया है। इस बात को लेकर छात्र संगठनों में काफी रोष है। मामले को लेकर शुक्रवार को पीयू कैंपस में छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिनभर पीयू कुलपति दफ्तर के सामने एबीवीपी, पुसू, सोई, इनसो छात्र संगठनों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते रहे। नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(इनसो) ने पीयू डीएसडब्ल्यू वुमन प्रो.नंदिता शुक्ला सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर वीसी दफ्तर के सामने रोष जताया।

4 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इनसो कैंपस प्रेसिडेंट संजय सांगवान की ओर से वीसी को दी शिकायत में कहा गया है कि प्रो.नंदिता ऑफिस में स्टूडेंट को समय नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि काफी स्टूडेंट के हॉस्टल को लेकर जमा आवेदन पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) ने पीयू प्रशासन द्वारा परीक्षा फीस बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को पूरे कैंपस में विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी छात्र नेता हरमनजोत सिंह गिल ने कहा कि पीयू प्रशासन ने फीस बढ़ोतरी कर गरीब स्टूडेंट के लिए पीयू के दरवाजे बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को जल्द ही केंद्र सरकार के सामने उठाया जाएगा। स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(सोई) ने भी लड़कियों को हॉस्टल अलॉटमेंट नहीं किए जाने के विरोध में डीएसडब्ल्यू वुमन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें