11 कॉलेज, सीटें कम, लेकिन दाखिला लेने वाले हजारों। चंडीगढ़ में बीकॉम में दाखिला लेने के लिए जबरदस्त मारामारी चल रही है। गवाह हैं तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में बीकॉम में दाखिले के लिए दो दिन काउंसिलिंग चली। देखने में आया है कि इस साल बीकॉम में दाखिला लेने वालों की संख्या ज्यादा है। सुबह 9 बजे से लॉ ऑडिटोरियम में काउंसिलिंग शुरू हुई। 2380 सीटों में से यूटी कोटे की 85 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग होनी थी।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
यूटी पूल की सीटों पर काउंसिलिंग के लिए पीयू ने 2200 कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी की थी, जिनमें से 1 से 1500 रैंक वाले स्टूडेंट आज पहुंचे। देखा गया कि एसडी कॉलेज 32 को युवाओं ने ज्यादा पसंद किया। लेकिन यहां पर बीते दिन ही डेढ़ घंटे में ही सभी सीटें फुल हो गईं। यहां यूटी कोटे की 249 सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई। एससी कैटेगरी की 51 और एसटी कोटे की 18 सीटों पर भी दाखिला दे दिया गया।
4 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
बीकॉम में पहला दाखिला 112.89 कट ऑफ के साथ एसडी कॉलेज में हुआ। बीकॉम में सबसे पहले एसडी कॉलेज की सभी सीटें भर गईं। उसके बाद एमसीएम और डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट ने वरीयता दी। जनरल कोटे में कट ऑफ 108.2 रहा। जबकि एसटी कोटे में 105.2 स्कोर के साथ दाखिला हुआ और कट ऑफ 83.6 रहा।
विज्ञापन
5 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
एससी कोटे में दाखिला 109.1 से शुरू हुआ और कट ऑफ 91.6 रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जनरल पूल में 1200 स्कोर तक स्टूडेंट्स को बुलाया गया था, लेकिन 800 स्कोर पर ही सभी सीटें भर गईं। शुक्रवार को पीयू लॉ ऑडिटोरियम में बीकॉम काउंसिल में जीसी-11 में लड़कियों के दाखिले को लेकर पेंच फंस गया।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
पीयू प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए लड़कियों को दाखिला देने से मना कर दिया। मामले की जानकारी के बाद जीसी-11 प्रिंसिपल पीयू पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से मामले को लेकर बातचीत की। डीसीडीसी से सशर्त अनुमति लेटर मिलने के बाद ही लड़कियों को जीसी-11 में दाखिला दिया। पहले दिन काउंसिलिंग में 7 लड़कियों ने जीसी-11 में दाखिला लिया।
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
बीकॉम काउंसिलिंग के समय लॉ ऑडिटोरियम में ही सभी कॉलेजों ने दाखिला पाने वाले स्टूडेंट्स से ऑन स्पॉट फीस जमा कर ली। प्राइवेट कॉलेजों ने स्टूडेंट से 21 हजार और गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला लेने वालों से 17 हजार 500 रुपये लिए। प्राइवेट कॉलेज प्रबंधकों के अनुसार फीस को पीयू से निर्देशों के बाद एडजेस्ट कर लिया जाएगा।