दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। नदी में नहाने उतरा और वापिस नहीं आया। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
देखिए कैसे काल का ग्रास बना पिकनिक मनाने आया युवक?
2 of 7
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था हिमाचल का युवक लेकिन अपनी जान गंवा बैठा। युवक को कुछ यूं आया मौत का बुलावा। दरअसल युवकों को यहां के स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी भी दी थी। जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। ये वही जगह है जहां कुछ दिनों पहले एयरफोर्स के तीन जवान की मौत हो चुकी है। मामला है हरियाणा के हरियाणा के मोरनी स्थित ब्लॉक के छामला गांव का। यहां रविवार को एक युवक की नहाने के दौरान घग्घर नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
देखिए कैसे काल का ग्रास बना पिकनिक मनाने आया युवक?
3 of 7
युवक जोगिंद्र सिंह (30) मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा जिले के डमताल के गांव अंडरून का रहने वाला था और मोहाली में एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में नौकरी कर रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह दो कारों में कुछ युवक छामला गांव पिकनिक मनाने पहुंचे। उन्होंने घग्घर के किनारे बैठकर शराब पी।
देखिए कैसे काल का ग्रास बना पिकनिक मनाने आया युवक?
4 of 7
इसके बाद नशे की हालत में युवक नदी में नहाने उतर गए। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने युवकों को वहां नहाने से मना भी किया, लेकिन वे नहीं माने। नहाने के दौरान उनमें से जोगिंद्र सिंह नामक युवक ज्यादा गहराई तक चला गया और पानी में डूबने लगा। उसे डूबते देख उसके साथियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
देखिए कैसे काल का ग्रास बना पिकनिक मनाने आया युवक?
5 of 7
इस पर पास के गांव के बलदेव परमार व सुरेंद्र पानी में उतरे और जोगिंद्र को बाहर निकाला। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मोरनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां से उसको सामान्य अस्पताल पंचकूला भेज दिया गया। लेकिन सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों ने जोगिंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देखिए कैसे काल का ग्रास बना पिकनिक मनाने आया युवक?
6 of 7
याद रहे कि इसी जगह डेढ़ माह पहले एअरफोर्स के तीन जवान डूब गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर वीकेंड पर अक्सर बाहरी युवक घूमने आ जाते हैं और फिर हुड़दंग मचाते हैं। शनिवार को भी इसी जगह कई युवकों ने नदी में हुड़दंग मचाया।
देखिए कैसे काल का ग्रास बना पिकनिक मनाने आया युवक?
7 of 7
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो कुछ जवानों ने वहां पहुंचकर युवकों को नदी से निकाला। स्थानीय लोगों ने मांग की कि यहां पर नदी की गहराई ज्यादा होने की चेतावनी का बोर्ड लगाया जाना चाहिए ताकि आगे ऐसा हादसा न हो।