नोटबंदी के लागू होने के बाद से ही इसके फायदे और नुकसान का लगातार आंकलन किया जा रहा है। लेकिन इससे कई जगहों पर भारी नुकसान की बात सामने आ रही हैं। हालांकि इस मामले में जहां एक वर्ग को नुकसान हुआ तो वहीं दूसरे को इतना ही फायदा हुआ। जानिए कैसे?
विज्ञापन
2 of 6
नोटबंदी का असर
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के फैसले से जहां व्यापारियों, किसानों, आढ़तियों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस कारण सब्जियों के रेट में भारी गिरावट आई है। इस समय सब्जियों के रेट इतने कम हो गए हैं जो कि 7 साल पहले हुआ करते थे।
विज्ञापन
3 of 6
नोटबंदी का असर
इसका बुरा प्रभाव किसानों पर पड़ा है। उन्हें अपनी फसल के पूरी कीमत नहीं मिल पा रही है। किसानों को मंडी में सब्जी लाने का किराया मुश्किल से निकल रहा है।
4 of 6
नोटबंदी का असर
स्माल सेलर वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज के मुताबिक पांच पांच साल पहले इस सीजन में टमाटर और प्याज 50 से 60 रुपये किलो बिकता था, लेकिन इस बार नोटबंदी के कारण इसमें काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
5 of 6
नोटबंदी का असर
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। बंदगोभी 5 रुपये किलो परचून में ही बिक रही है, जबकि किसानों से आढ़ती दो रुपये किलो में ही खरीद रहे हैं। ऐसे में उनको लाने का भाड़ा भी पूरा नहीं हो रहा है।