रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन लगा दी हैं, इससे जनरल टिकट भी ऑटोमेटिक मिलने लगे हैं, पर सुविधा के लिए कुछ सावधानियां जरूरी है। देखिए, क्या?
विज्ञापन
ऑटोमेटिक मिलेगी रेल टिकट पर ये 9 सावधानियां जरूरी
2 of 8
यात्रियों को लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं। इस मशीन से यात्री अपने गंतव्य स्टेशन तक की जनरल टिकट बुकिंग करवा सकते हैं। वहीं इस मशीन से प्लेटफार्म टिकट, एमएसटी की बुकिंग भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक मिलेगी रेल टिकट पर ये 9 सावधानियां जरूरी
3 of 8
इस मशीन में कैश और सिक्का डालने के लिए यात्रियों के पास सिर्फ 60 सेकेंड का समय होगा। इसके बाद ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी। टिकट बुकिंग करवाने के लिए यस करना होगा नहीं तो कैंसिल करते ही मशीन से पैसा तुरंत रिफंड हो जाएगा।
ऑटोमेटिक मिलेगी रेल टिकट पर ये 9 सावधानियां जरूरी
4 of 8
बता दे कि मशीन के माध्यम से टिकट की बुकिंग के लिए एक साथ 15 नोट और 15 क्वाइन इंसर्ट किया जा सकता है। इस मशीन में खराब और नकली नोट का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा, फटा और नकली नोट मशीन स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक मिलेगी रेल टिकट पर ये 9 सावधानियां जरूरी
5 of 8
मशीन के जरिए स्मार्ट कार्ड से भी जनरल टिकट बनवाए जा सकते हैं। अगर किसी यात्री को सप्ताह में तीन से चार दिन शहर से बाहर जाना हो तो वह स्मार्ट कार्ड से भी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। टिकट बुकिंग के लिए मशीन में कार्ड के लिए एक जगह निर्धारित की गई है। वहां कार्ड लगाते ही मशीन उसे स्कैन कर लेगी और टिकट बुकिंग के बाद पैसा कट जाएगा।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक मिलेगी रेल टिकट पर ये 9 सावधानियां जरूरी
6 of 8
स्मार्ट कार्ड एक हजार रुपये तक का रेलवे स्टेशन पर बनाया जाएगा। कार्ड बनवाने के छह माह बाद तक इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो वह डी-एक्टीवेट हो जाएगा। इस मशीन से तीन तरह के ट्रेनों की जनरल टिकट बुकिंग करवाई जा सकती है। इन ट्रेनों में पैसेंजर, एक्सप्रेस व सुपर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
ऑटोमेटिक मिलेगी रेल टिकट पर ये 9 सावधानियां जरूरी
7 of 8
सावधानियां: एक और दो रुपये के नोट और सिक्के का प्रयोग न करें, मशीन में केवल पांच से दस रुपये तक के क्वाइन ही स्वीकार होंगे, मशीन में पांच से एक हजार रुपये तक के नोट स्वीकार किए जाएंगे, किराये से ज्यादा रकम मशीन में स्वीकार नहीं करेगा, नोट और सिक्कों को एक एक करने मशीन में डालना है।
यहां भी ध्यान दें: मशीन भीगे, मैले, फटे, टेप युक्त नोटों को स्वीकार नहीं करेगा, मशीन के इस्तेमाल के दौरान दिक्कत आने पर बुकिंग सुपरवाइजर से संपर्क करें, जब नकद स्वीकार करने वाला संकेत लाल हो तो नोट मशीन में न डाले, मशीन में नगद तब डाले जब नोट स्वीकार करने वाला संकेत हरा हो।