टी-20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत मोहाली टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खोई प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से उतरेगा। देखिए, क्या कहते हैं आंकड़ें?
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
2 of 9
अभ्यास सत्र के बाद प्रेसवार्ता में दक्षिण अफ्रीकी टीम के प्लेयर डू प्लेसिस ने आगामी सीरीज के लिए आर अश्विन को सबसे बड़ा खतरा बताया है और उनसे टीम के खिलाड़ियों को सावधान रहने की हिदायत दी है। उनका यह भी कहना है कि वह टेस्ट के पहले दिन से ही विकेट के टर्न होने की बात मानकर चल रहे हैं और इसी के मुताबिक योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
3 of 9
डू प्लेसिस की मानें तो उन सभी की नजरें अश्विन पर केंद्रित हैं। डू प्लेसिस के मुताबिक वह इस विश्वस्तरीय स्पिनर को टी-20 में खेल चुके हैं, लेकिन जहां तक टेस्ट की बात है तो यहां परिस्थिति अलग होगी। उधर, अश्विन ने पीसीए स्टेडयिम में कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय के साथ बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास किया।
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
4 of 9
पीसीए के खिलाड़ियों ने कोहली को नेट पर गेदें डालीं। उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण कर यहां की परिस्थितियों का जायजा लेने के साथ ही पीसीए ग्राउंड कमेटी के चेयरमैन और पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह से भी बातचीत की। बतौर भारतीय टेस्ट टीम कप्तान कोहली की यह पहली घरेलू सीरीज होगी। विदित रहे कि 5 से 9 नवंबर तक पहला टेस्ट मैच पीसीए स्टेडियम मोहाली में होगा।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
5 of 9
वनडे और टी-20 मैचों में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले एबी डिविलियर्स ने नेट्स पर करीब 2 घंटे तक जमकर बल्लेबाजी की। तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तकरीबन एक घंटे, जबकि कप्तान हाशिम अमला ने सबसे अधिक गेंदबाजी का अभ्यास किया। अफ्रीका की टीम ने नेट पर चार घंटे से अधिक समय तक अभ्यास किया।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
6 of 9
मोहाली में अब तक खेले गए 11 टेस्ट में से भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इतने ही मैच ड्रॉ रहे। भारत ने एकमात्र मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 1994 में गंवाया है। भारत ने पिछली बार मार्च 2013 में यहां ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
विज्ञापन
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
7 of 9
देखिए 5 नवंबस से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए किस तरह प्रैक्टिस कर पसीना बहा रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम।
अफ्रीकी बल्लेबाज ने माना, ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड
8 of 9
देखिए 5 नवंबस से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए किस तरह प्रैक्टिस कर पसीना बहा रहे दक्षिण अफ्रीकी टीम।