फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेट घटाने को जिम ट्रेनर से मिली, संबंध बने और पति आड़े आया तो रच डाली खौफनाक साजिश

Sun, 26 Mar 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
दस लाख रुपये में तय हुआ था प्लाइवुड व्यापारी की हत्या का सौदा - फोटो : अमर उजाला
एक शादीशुदा महिला अपना वेट घटाने के लिए जिम ट्रेनर से मिली। प्यार हुआ फिर संबंध बने लेकिन जब पति को ये बात पता चली तो शुरु हुआ खूनी खेल, देखिए...
विज्ञापन

2 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है, जहां के प्लाइवुड व्यापारी योगेश बत्रा की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी के सामने सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बत्रा की पत्नी प्रियंका अक्सर जिम जाया करती थी वहीं उसे जिम ट्रेनर से प्यार हो गया। दोनों के बीच रिश्ते बने तो उन्होंने बतरा को रास्ते से हटा दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
प्रियंका ने अपने प्रेमी को 32 लाख रुपये की फार्च्यूनर कार भी गिफ्ट की। करनाल पुलिस की एसआइटी ने प्रियंका को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेशकर एक दिन रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य जुटाए जाएंगे। योगेश की मौत के बाद प्रियंका बतरा प्लाइवुड लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर बन गई थी। प्रियंका ने प्रेमी रोहित पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया था। उसने प्रेमी के जन्मदिन पर उसे 32 लाख रुपये की फॉरच्यूनर गिफ्ट की थी।

4 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
करनाल सीआईए-2 के जांच अधिकारी रामफल सिंह ने बताया कि 27, मई 2016 को हुई योगेश बतरा की हत्या के मामले गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई है। पुलिस का दावा है कि इस मामले को व्यापारी की पत्नी प्रियंका ने उसके प्रेमी रोहित के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही इस पूरे मामले में सतीश निवासी नुकुर यूपी व श्याम सुंदर उर्फ सोनू उत्तर प्रदेश की मिलीभगत भी रही। इन दोनों युवकों को रोहित ने हत्या की वारदात के लिए दस लाख रुपये में सौदा किया था।
विज्ञापन

5 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
योगेश बतरा की हत्या की साजिश बहुत पहले ही रच ली गई थी। हत्या के लिए 27 मई 2016 की रात चुनी गई। योगेश के पिता सुभाष बतरा के अनुसार रोहित गुपचुप तरीके से रात को प्रियंका के पास आता था।
विज्ञापन

6 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
योगेश बतरा की हत्या के लिए नकुड़ के दो गुर्गों को अपने साथ मिलाया। इनमें से एक युवक यमुनानगर के ही एक अस्पताल में काम करता है। यही युवक योगेश को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के लिए लाया था, लेकिन सुई टूट जाने से वह योगेश को इंजेक्शन नहीं लगा सके। इसके बाद प्रियंका, रोहित व दोनों गुर्गों ने योगेश के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घोंटकर उसे मार डाला।
विज्ञापन

7 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
मैंने नहीं की पति की हत्या : प्रियंका 
प्रियंका का कहना है उसने अपने पति की हत्या नहीं की। यह सब संपत्ति का विवाद है। उसके ससुराल वाले सारी संपत्ति हथियाना चाहते हैं। इसलिए उसे इस केस में फंसाना चाहते हैं। वह बेकसूर है और न्याय के लिए लड़ती रहेगी।

8 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
जिम में हुई थी रोहित से पहचान
सुभाष बतरा का कहना है कि प्रियंका को थायराइड की बीमारी हो गई थी। इससे उसका वजन काफी बढ़ गया था। तभी किसी ने उसे जिम ज्वाइन करने की सलाह दी। गोबिंदपुरा रोड पर एक जिम में प्रियंका जाने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान जिम ट्रेनर रोहित से हुई। जिम जाने से प्रियंका का वजन कम हो गया था। योगेश ने उसे जिम जाने से मना किया तो प्रियंका कहती थी कि वह जिम किए बिना नहीं रह सकती। एक घंटे के बजाय प्रियंका चार-पांच घंटे में घर लौटती थी।

9 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
यमुनानगर लेकर गई पुलिस 
व्यापारी की हत्या के आरोप में रिमांड पर चल रहे प्रियंका के प्रेमी रोहित को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वीरवार को एसआइटी हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए उसे यमुनानगर लेकर गई। हत्याकांड के दिन वह जहां-जहां गए थे, उन स्थानों की निशानदेही भी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। रोहित को 25 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
योगेश मौत मामले में आरोपी पत्नी प्रियंका व प्रेमी ने किए कई खुलासे
दो आरोपी पकड़ से बाहर 
प्रियंका व उसके प्रेमी रोहित को रिमांड पर लेकर हत्याकांड में संलिप्त दो और आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। ताकि इन दोनों आरोपियों को जल्द काबू किया जा सके।1कोर्ट परिसर में विलाप करती योगेश की मां कैलाश रानी व अन्य परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें