फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों से लाल हुई सड़कें, देखिए कैसे हुईं दर्दनाक 13 मौतें

Sun, 26 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
हादसों से लाल हुई सड़कें

13 मौतों से उन परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, जिन के अपने हादसों में मारे गए, पंजाब के अलग अलग जगहों पर हुए हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  बरनाला- बठिंडा नेशनल हाईवे पर ऑर्बिट बस और सेंट्रो कार की भयानक टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
हादसों से लाल हुई सड़कें
जालंधर के नकोदर के साथ लगते महितपुर दाना मंडी के पास एक ट्रक और टाटा 407 की आमने-सामने टक्कर में होने से तीन युवकों की मौत हो गई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पलट गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर चमकौर सिंह निवासी हरि नगर बरनाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
हादसों से लाल हुई सड़कें
जालंधर के मॉडल टाउन गीता मंदिर के निकट शनिवार को चुनमुन चौक पर तेज रफ्तार गाड़ी ने एक्टिवा पर जा रही महिला सब-इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद घायल महिला सब इंस्पेक्टर को सत्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर कमिश्नर पुलिस अर्पित शुक्ला समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मृतक महिला की पहचान जगदीप कौर (24) निवासी रईया के रूप में हुई है। दो साल पहले ही वह पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुई थी।

4 of 5
हादसों से लाल हुई सड़कें
लुधियाना के गांव जांगपुर में लिंक रोड पर  आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली की आल्टो कार के साथ टक्कर हो गई। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप में जख्मी हो गए और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घायल दंपति का मेडिवेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक  फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसों से लाल हुई सड़कें
मुक्तसर में पड़ने वाले गिद्दड़बाहा के सर्कुलर रोड स्थित पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली के निकट मोड़ पर एक मिनी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार करीब 17 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार पुत्र नेम राज निवासी स्थानीय हुसनर चौक शनिवार की दोपहर में घर से किसी काम से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। इस दौरान सर्कुलर रोड स्थित पुरानी टेलीफोन के निकट निजी कंपनी की मिनी बस के ड्राइवर ने बस को मोड़ते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें