भारतीय थल सेना की ओर से छह से 9 फरवरी तक युवाओं के लिए खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। न्यूनतम शिक्षा 10वीं होनी चाहिए। देखिए डिटेल।
विज्ञापन
थल सेना में निकली खुली भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें
2 of 7
दादरी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि यह भर्ती केवल भिवानी के युवाओं की है, लेकिन केवल सैनिक तकनीकी श्रेणी के लिए महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
थल सेना में निकली खुली भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें
3 of 7
भर्ती के उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन आर्मी की वेबसाइट ज्वाइन indianarmy.nic.in पर करवाना अनिवार्य है। भर्ती के उम्मीदवार सुबह साढ़े चार बजे से आठ बजे के बीच भिवानी जिले में झोझू कलां के राजीव गांधी खेल परिसर में प्रवेश करेंगे।
थल सेना में निकली खुली भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें
4 of 7
कर्नल राजेश शर्मा ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती में सोल्जर जीडी के लिए न्यूनतम शिक्षा 10वीं होनी चाहिए, जिसमें पूरे विषयों को मिलाकर 45 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
थल सेना में निकली खुली भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें
5 of 7
इसके अलावा सैनिक तकनीकी के लिए न्यूनतम शिक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा या तीन साल इंजीनियरिंग डिप्लोमा, फिजिक्स, कमेस्ट्री, गणित व अंग्रेजी के साथ विज्ञान में पास हो और कुल 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
थल सेना में निकली खुली भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें
6 of 7
सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी के लिए न्यूनतम शिक्षा 12वीं होना जरूरी है, जिसमें पूरे विषयों को मिलाकर 50 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। सैनिक ट्रेडमैन के लिए न्यूनतम शिक्षा दसवीं पास या आईटीआई हो।
थल सेना में निकली खुली भर्ती, 10वीं पास आवेदन करें
7 of 7
सैनिक जनरल के लिए उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल जन्म 6 फरवरी 1995 से 6 अगस्त 1998 के बीच हो और सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन के लिए उम्र साढ़े 17 से 23 साल जन्म 6 फरवरी 1993 से 6 अगस्त 1998 के बीच हो।