फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

Sat, 16 Jan 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
आम आदमी पाटी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में नए रंग रूप में दिखे। आप भी देखिए।
विज्ञापन

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

2 of 9
पंजाब में मुक्तसर में मेला माघी कांफ्रेंस में केजरीवाल ने पीली पगड़ी पहनी थी। कांफ्रेंस में सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिर पर पीली पगड़ी पहनाई। वहीं सीनियर नेता सुखपाल खैरा ने उन्हें किरपाल व दुशाला भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

3 of 9
पंजाब के चुनावी महासमर में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार आगाज किया है। मुक्तसर में माघी मेले के दौरान हुआ पार्टी का सियासी कांफ्रेंस को जबरदस्त जन-समर्थन मिला। पार्टी वर्कर सबसे ज्यादा समर्पित और जोश से भरे नजर आए। इस कांफ्रेंस से साफ हो गया है कि अकाली दल और कांग्रेस अब आप को हल्के में नहीं ले सकते।

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

4 of 9
शिअद-भाजपा सरकार के खिलाफ एक बड़े वर्ग में गुस्सा है, लेकिन कांग्रेस और प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार उतने तीखे हमले नहीं कर रहे हैं। लेकिन आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कांफ्रेंस में जिस तरह सरकार पर खुल कर हमला बोला। वह यह संदेश देने में भी कामयाब रहे कि कैप्टन और बादल अंदरखाते मिले हुए हैं।
विज्ञापन

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

5 of 9

6 of 9
इससे यह भी हो सकता है कि सरकार के खिलाफ गुस्से का फायदा कांग्रेस को न मिले। सारे गुस्से का ध्रुवीकरण आप की तरफ हो जाए। केजरीवाल और आप नेताओं ने लोगों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ साफ संदेश दिया। वहीं, रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे वर्कर भी बेहद जोश में नजर आए। हालत यह थी कि गेहूं के खेत में रात की बिछी दरियां गीली हो गई थीं।

विज्ञापन

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

7 of 9
उसके बावजूद आप के वर्कर गीली दरियों पर बैठे रहे। सबसे ज्यादा रिस्पॉन्सिव भीड़ आप की रैली में नजर आई। आप ने इस रैली से अपने चुनावी इरादे साफ कर दिए हैं। उधर, एक दिन पहले तक आप को नजरअंदाज करने वाले शिअद और कांग्रेस नेताओं के भाषणों में भी आप छाई रही।

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

8 of 9
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने पहले कहा था कि पंजाब में आप का कोई वजूद नहीं है, मुकाबला शिअद और कांग्रेस के बीच होगा। माघी कांफ्रेंस में उनके भाषण का एक बड़ा हिस्सा आप पर केंद्रित रहा। कैप्टन अमरिंदर ने भी कहा था कि आप का गुब्बारा जल्द फूट जाएगा, लेकिन माघी कांफ्रेंस में उनके निशाने पर भी आप ही रही। इससे साफ है कि दोनों पार्टिंयां रणनीति में बदलाव करेंगी।
विज्ञापन

पंजाब में नए कलेवर में दिखे 'मफलरमैन' केजरीवाल, 8 तस्वीरें

9 of 9
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आज चुनाव करवा कर देख लिया जाए तो आम आदमी पार्टी करीब सौ सीटें आसानी से जीत लेगी। वहीं 2017 तक एक साल में पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर सभी 117 सीटों पर आप का कब्जा तय है। भ्रष्टाचार से तंग लोगों ने दिल्ली में आप की सरकार को चुना। लोग जल्द ही आप की सरकार को सत्ता में लाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें