बजट पेश करने जाते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार का बुजुर्गों को तोहफा
हरियाणा सरकार ने बजट में बुजुर्गों को तोहफा दिया है। पहली अप्रैल से बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये मिलेगी। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 250 रुपये की वृद्धि का एलान किया गया।
नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा
नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 192 करोड़ रुपये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं।
50 हजार युवाओं को मिलेगी निजी क्षेत्र में नौकरी
2021-22 में निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को न्यूनतम 50 हजार नौकरियां दी जाएंगी। 2021-22 में सिकरोना, फरीदाबाद, इंद्री, करनाल व जीवननगर सिरसा में 3 नए आईटीआई शुरू होंगी।