सोशल मीडिया समेत सांस्कृतिक, सामाजिक या अन्य गतिविधियों में शामिल रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अब किसी भी पुलिसकर्मी को इस तरह की किसी भी गतिविधि से पहले आलाकमान से अनुमति लेनी जरूरी होगी। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। चंडीगढ़ में ऐसे कई पुलिसकर्मी हैं, जो मॉडलिंग, बॉडी बिल्डिंग, अभिनय, गायकी इत्यादि का भी शौक रखते हैं। कई ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर करते हैं या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर इनका प्रचार करते हैं। इससे कई बार चंडीगढ़ पुलिस मुश्किल में भी फंस जाती है। जबकि ऐसा कोई भी काम करने से पहले पुलिस विभाग की अनुमति लेनी आवश्यक है। पुलिसकर्मी लगातार इसकी अनदेखी कर रहे थे। इसीलिए इस प्रकार के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी (पुलिस मुख्यालय) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि चंडीगढ़ में दो इंस्पेक्टर समेत सोलह पुलिसकर्मी ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर लिखने, मॉडलिंग करने, गायकी, एनजीओ चलाने, लेखन, फिल्मों में कलाकारी, कविताएं लिखने के अलावा बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ पुलिस के 16 कर्मचारी अतिरिक्त गतिविधियों में संलिप्त है।
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब पुलिस सर्विस रूल के आधार पर मिलेगी अनुमति
एसपी ने बताया कि यदि कोई पुलिसकर्मी सांस्कृतिक, सामाजिक या खेल गतिविधियों में हिस्सा लेता है तो उसे पहले विभाग से अनुमति लेनी होगी। पंजाब पुलिस सर्विस रूल के आधार पर विभाग उन्हें अनुमति देगा।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान के साथ हवलदार राजा पहलवान
- फोटो : फाइल फोटो
क्यों पड़ी जरूरत
असल में सोशल मीडिया पर कई पुलिसकर्मी विभाग के खिलाफ ही अपनी राय खुलकर जाहिर कर रहे थे। इससे पुलिस की छवि धूमिल होने का खतरा था। इसे देखते हुए यह सख्ती करनी पड़ी। यही नहीं, पंजाब पुलिस सर्विस रूल के तहत पुलिसकर्मी एक बार अनुमति लेकर लगातार विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देते रहे। इनमें से कई ने तो 2008 में अनुमति ली थी जबकि अधिकारियों का कहना है कि हर बार किसी कार्यक्रम या सामाजिक गतिविधि में हिस्सा लेने से पहले नियम के मुताबिक अनुमति लेनी आवश्यक है। पुलिसकर्मी इसका पालन नहीं कर रहे थे।
4 of 5
सिपाही अश्विनी शर्मा।
- फोटो : फाइल फोटो
किन पुलिसकर्मियों के क्या क्या शौक
नाम अतिरिक्त गतिविधियां
इंस्पेक्टर रामदयाल ऑवर कंसर्न नामक एनजीओ से जुड़े हैं
इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह सेखों नाटक, फोटोग्राफी, टेलीफिल्म, मॉडलिंग
हवलदार जगजीत सिंह लेखन, सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं
सिपाही पंकज भारद्वाज हरियाणवीं गानों का हिस्सा बनते हैं
सिपाही सतनाम सिंह मॉडलिंग
हवलदार दलजीत सिंह फोटो प्रदर्शनी में भाग लेते हैं
सिपाही जितेंद्र सिंह लेखन से जुड़े हैं
नाम अतिरिक्त गतिविधियां
सिपाही अश्वनी शर्मा टेलीफिल्मों में अभिनय करते हैं
सिपाही वीर प्रताप सिंह पंजाबी वीडियो एलबम में अभिनय
हवलदार राज सिंह सुलतान फिल्म में बतौर पहलवान काम किया
हवलदार पंजाब सिंह नेट बॉल स्पोटर्स एशोसिएशन का उपप्रधान बनना
सिपाही कृष्ण सिंह पंजाबी और हरियाणा के गानों में भाग लेना
सिपाही भावना सिंह संवाद थियेटर समूह में भाग लेते हैं
हवलदार भूपिंदर सिंह गीतों से यातायात के प्रति जागरूक करते हैं
सिपाही लोकेश शर्मा कहानियां लिखते हैं
सिपाही शरणजीत सिंह कविताएं लिखते हैं