फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सड़क पर BSP समर्थकों का संग्राम, पुलिस वालों ने भाग कर बचाई जान

Fri, 12 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
protest patrhedi
सड़क पर BSP समर्थकों के प्रदर्शन में बवाल हो गया। पुलिस ने बीएसपी कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी तो मामला और भड़क गया, उलटा पुलिस को भाग कर जान बचानी पड़ी
विज्ञापन

2 of 9
protest patrhedi
अंबाला के पतरेहड़ी गांव में पिछले दिनों दो पक्षों में हुए विवाद में कुछ गिरफ्तार हुए लोगों को छोड़ने के लिए वीरवार दोपहर उपायुक्त को ज्ञापन देकर लौट रहे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अचानक अग्रसेन चौक पर जाम लगा दिया और गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने वहां मौजूद पुलिस को भी लाठियों और डंडों से निशाना बनाया। 
 
विज्ञापन

3 of 9
protest patrhedi
इस बवाल में कई वाहनों के शीशे टूट गए और कई पुलिस वालों को भी चोटें आईं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों की गाड़ियों को घेर लिया और जमकर डंडे बरसाए और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

4 of 9
protest patrhedi
अंबाला के नारायणगढ़ उपमंडल के पतरेहड़ी गांव में होली के दिन दो समुदायों में हुए झगड़े में एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी पक्ष की मांग है कि मामले में कुछ निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें छोड़ा जाए। 
विज्ञापन

5 of 9
protest patrhedi
तबसे लेकर कई बार समुदाय के लोग कई बार हंगामा कर चुके हैं। उसी कड़ी में वीरवार को बसपा कार्यकर्ता समुदाय के लोगों के साथ अंबाला शहर पहुंचे। दोपहर कार्यकर्ताओं ने डीसी को ज्ञापन दिया और लौटते हुए अचानक इन लोगों ने अग्रसेन चौक पर जाम लगा दिया। इतना ही नहीं लोगों ने आते जाते वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

6 of 9
protest patrhedi
प्रदर्शनकारी वहीं नहीं रुके और पथराव करते हुए अग्रसेन चौक से पॉलीटेक्निक चौक की ओर बढ़ने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के वाहनों को घेर लिया। पुलिस ने भी जमकर लाठियां भांजीं। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। 
विज्ञापन

7 of 9
protest patrhedi
दोपहर करीब 3 बजे बसपा कार्यकर्ताओं ने चौक पर जाम लगा दिया था। कुछ कार्यकर्ताओं ने चौक के आसपास खड़ी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्हें भी नहीं बक्शा गया। देखते ही देखते प्रदर्शन मारपीट में तब्दील हो गया। पुलिस पर जमकर कार्यकर्ताओं ने लाठियां चलाईं। 

8 of 9
protest patrhedi
एक समय ऐसा आया कि चंद पुलिस कर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। तुरंत और फोर्स मौके पर बुलाई गई। इसके बाद पुलिस की जान में जान आई। चारों तरफ से पुलिस ने पहले कार्यकर्ताओं को घेरा। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं और उन्हें घेरकर हिरासत में लिया। 
 
विज्ञापन

9 of 9
protest patrhedi
अंबाला के एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि मामले की जांच पहले ही अपराध शाखा को सौंपी गई है। जिस पार्टी के शख्स की मौत हुई थी, उन पर पहले से ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वीरवार को अचानक लोगों ने पथराव किया और वाहन तोड़े व पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर उन्हें चोटें पहुंचाईं। अभी कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में छानबीन चल रही है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें