रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए बीएसएनएल ने सबसे सस्ता प्लान बाजार में उतारा है। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने चार नये ब्रॉडबैंड प्लान शुरू किए हैं। कम दरों पर शुरू इन प्लानों में 20 एमबीपीएस (मेगा विट्स पर सेकेंड) तक की हाई स्पीड है।
विज्ञापन
2 of 7
Mobile User
महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि इसमें ग्राहक को 99 रुपये में अनलिमिटेड डेटा के साथ 1.5 जीबी प्रतिदिन के साथ 20 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। इसके बाद एक एमबीपीएस स्पीड हो जाएगी। 199 रुपये में अनलिमिटेड डेटा में 5 जीबी प्रतिदिन और 20 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी। 299 रुपये में अनलिमिटेड डेटा में 10 जीबी प्रतिदिन और 20 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
Mobile User
अन्य प्लान 491 रुपये में अनलिमिटेड डेटा में 20 जीबी प्रतिदिन के साथ 20 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इसके बाद एक एमबीपीएस स्पीड हो जाएगी। साथ ही प्लान के तहत ग्राहक को फ्री कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि फैमिली प्लान भी हाई स्पीड के जारी किए गए हैं, 1199 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा। प्लान के तहत ग्राहक को मुफ्त में तीन सिम कार्ड भी दिए जाएंगे। इसमें ग्राहक को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
4 of 7
मोबाइल यूजर
वन जीबी डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड 40 केवीपीएस तीनों मोबाइल कनेक्शन पर हो जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन असीमित कॉलिंग भी की जा सकेगी। उपभोक्ता के लैंडलाइन कनेक्शन पर असीमित कॉलिंग के साथ 30 जीबी तक 10 एमबीपीएस की स्पीड और इसके बाद दो एमबीपीएस स्पीड पर असीमित डेटा मिलेगा। प्लान में उपभोक्ता को किसी भी प्रकार का रिचार्ज की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
5 of 7
Mobile User
महाप्रबंधक ने बताया कि दो नये अन्य एफटीटीएच प्लान ग्राहक को 777 रुपये प्रति माह के हिसाब से मिलेगा। इसमें ग्राहक को पांच सौ जीबी डेटा और 50 एमबीपीएस की स्पीड प्राप्त होगी। इसके बाद स्पीड दो एमबीपीएस हो जाएगी। अन्य प्लान ग्राहक को 1277 रुपये प्रति माह मिलेगी। जिसमें ग्राहक को साढ़े सात सौ जीबी डेटा तक सौ एमबीपीएस की स्पीड प्राप्त होगी। उसके बाद स्पीड दो एमबीपीएस हो जाएगी। इसके साथ ही ग्राहक को इन प्लान के अंतर्गत फ्री कालिंग किसी भी नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
6 of 7
Mobile User
अब दिल्ली जाने पर नहीं लगेगा रोमिंग चार्ज
रोहतक-दिल्ली के बीच में डेली अप-डाउन करने वालों को बीएसएनएल बहुत बड़ी राहत देने जा रहा है। अब उनका एनसीआर की सीमा में प्रवेश करने पर रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा। इसके लिए बीएसएनएल और दिल्ली की एमटीएनएल कंपनी के बीच में करार हो गया है। महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि 15-20 दिन के अंदर यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि रोहतक और दिल्ली के बीच प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों की लगातार शिकायत मिल रही थी कि रोमिंग चार्ज लगता है। यही नहीं नेटवर्क भी पूरी तरह से प्रभावित होता है। इसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं के मद्देनजर उच्चाधिकारियों से बीच की गई। मामले की गंभीरता को देख उच्चाधिकारियों ने दिल्ली की एमटीएनएल कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करके समस्या के निदान का रास्ता निकाला है।