फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बार्डर पार घुसपैठिया ढेर, पाक रेंजर्स बोले, पाकिस्तानी नहीं

Fri, 22 Jan 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
1 of 5
भारत-पाक बार्डर के बमियाल सेक्टर में तीन घुसपैठियों ने फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में एक ढेर हो गया। पाक रेंजर्स ने मारे गए घुसपैठिए के पाकिस्तानी होने से साफ इंकार कर दिया।

बार्डर पार घुसपैठिया ढेर, पाक रेंजर्स बोले, पाकिस्तानी नहीं

2 of 5
बमियाल सेक्टर के अधीन पड़ते ताश पत्तन के पास पिलर नंबर 12 पर वीरवार को घुसपैठ की कोशिश की गई। तीन घुसपैठिये पाक की ओर से भारतीय सीमा में 50 मीटर तक घुस आए। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें पुकारा लेकिन घुसपैठिए बाड़ के और नजदीक आने लगे।

बार्डर पार घुसपैठिया ढेर, पाक रेंजर्स बोले, पाकिस्तानी नहीं

3 of 5
अचानक दो घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में बीएसएफ जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। बाकी दो घुसपैठिए धुंध का फायदा उठाते हुए पाक सीमा में वापस भाग गए। बीएसएफ के आईजी अनिल पालीवाल कहते हैं कि तीन घुसपैठिए भारतीय सीमा में घुसपैठ कर फायरिंग कर रहे थे। जवाबी फायरिंग में एक मारा गया, दो फरार हो गए।

बार्डर पार घुसपैठिया ढेर, पाक रेंजर्स बोले, पाकिस्तानी नहीं

4 of 5
घुसपैठिए ने पाकिस्तान में बनी हुई टोपी पहनी हुई थी। इसके अलावा उसके पास से तीन माचिस की डिब्बियां मिली हैं जो पाकिस्तान में तैयार की गई है। घटना के बाद पाक रेंजर्स के साथ बीएसएफ की फ्लैग मीटिंग हुई, बीएसएफ ने मारे गए घुसपैठिए के शव को उनके सामने रखा लेकिन पाक रेंजर्स ने घुसपैठिए के पाकिस्तानी नागरिक होने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

बार्डर पार घुसपैठिया ढेर, पाक रेंजर्स बोले, पाकिस्तानी नहीं

5 of 5
घटनाक्रम के बाद घटनास्थल ताश पत्तन से लेकर नजदीकी बमियाल गांव तक का सारा क्षेत्र सील कर दिया गया है। घुसपैठियों के वापस जाने के बावजूद बमियाल सेक्टर के अधीन पड़ते ग्रामीण क्षेत्रों को सील कर बीएसएफ और अर्द्धसैनिक बलों का सर्च अभियान जारी रहा। मारे गए घुसपैठिए के पास कोई पहचान पत्र, हथियार या गोला बारूद बरामद नहीं हुआ है।
Next
AU ऐप में पढ़ें