12 दिन से अनशन पर बैठे बीएसएफ जवान तेजबहादुर ने अपना अनशन तोड़ दिया है। पति से मिलने के बाद शर्मिला ने वहां के हालात के बारे में बताया...
विज्ञापन
2 of 6
तेजबहादुर
- फोटो : File Photo
बीएसएफ जवान तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने सोमवार को 12 दिन से अनशन पर बैठे तेजबहादुर को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। शर्मिला ने बताया कि वह कोर्ट के आदेश पर सोमवार को जम्मू के सांभा में अपने पति तेजबहादुर से जाकर मिली।
विज्ञापन
3 of 6
तेजबहादुर
- फोटो : फाइल फोटो
बीएसएफ जवान तेज बहादुर से उनकी पत्नी शर्मिला देवी ने मुलाकात की। इसके बाद उनकी पत्नी ने दिल्ली उच्च न्यायाल से कहा कि जवान का हाल-चाल लेकर संतुष्ट हूं। शर्मिला ने बताया कि उनके पति ने बताया कि पहले से अब व्यवस्था में सुधार आया है। वह अब बिल्कुल ठीक है।
4 of 6
तेज बहादुर की पत्नी
- फोटो : ANI
पति से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पति को खोजने के लिए उन्होंने जो याचिका दायर कती थी, उसके लिए अब वह दबाव नहीं बनाना चाहतीं। वहीं केंद्र और बीएसएफ की ओर से अधिवक्ता गौरांग कांत ने बताया कि जवान के पास एक नया मोबाइल फोन है और इससे बात करने पर उसपर कोई पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
तेजबहादुर
अधिवक्ता ने कहा कि जवान को कभी भी गैर कानूनी तरीके से कैद नहीं किया गया था। उसे जम्मू के सांबा स्थित कालीबाड़ी में 88वीं बटालियन के मुख्यालय में तैनात कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ में तैनात तेज बहादुर सेना की ओर से घटिया सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर मीडिया में अपनी बात सार्वजनिक की थी। तेजबहादुर ने 31 जनवरी को वीआरएस की अपील की थी। जिसे ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया। इसके बाद तेज बहादुर ने अनशन शुरू कर दिया था।