फौज में मिल रहे घटिया खाने की शिकायत करने वाले BSF जवान तेजबहादुर और उसके परिवार को कई तरह की मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, लेकिन सवाल यह है कि उस शिकायत का क्या हुआ जो जवान ने वीडियो के माध्यम से दिखाया था?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
- फोटो : File Photo
सवाल उठना लाज़मी है, क्योंकि ये पूरा मामला फौज में मिल रहे घटिया खाने की शिकायत से शुरु हुआ था लेकिन आज उस शिकायत का क्या हुआ ये तो किसी को पता नहीं बल्कि अब तलवार बीएसएफ जवान पर लटक गई है।
विज्ञापन
3 of 10
तेज बहादुर के बाद पत्नी का वीडियो वायरल
- फोटो : फाइल फोटो
उधर, पत्नी का आरोप है कि उनके पति को 'गायब' कर दिया गया है। तेजबहादुर की पत्नी शर्मिला ने अपने पति से मिलने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दी है। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को है। बात यहीं खत्म नहीं होती है...
4 of 10
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
- फोटो : File Photo
पत्नी शर्मिला का यहां तक आरोप है कि सेना के अधिकारी उनकी तेजबहादुर से बात नहीं करवाने देते, उनके वीआरएस कैंसल होने की वजह भी नहीं बताई गई। इसके जवाब में बीएसएफ ने कहा कि तेज बहादुर यादव गायब नहीं हुए हैं, उन्हे सांबा डिस्ट्रिक्ट की दूसरी बटालियन में शिफ्ट कर दिया गया है और वह हिरासत में नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 10
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
इन सब के बावजूद एक सवाल जो सभी के मन में आता है, कि 9 जनवरी को BSF जवान तेजबहादुर ने जो शिकायत फेसबुक पर एक विडियो पोस्ट डाल कर की थी उसका क्या हुआ?
विज्ञापन
6 of 10
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
बीएसएफ के मुताबिक भले ही शिकायत का तरीका गलत था लेकिन उस वीडियो में जो दिखाया गया उसको कोई कैसे झुठला सकता है। तो सवाल फिर वही है कि उस मामले की जांच कहां तक पहुंची? आज बात सिर्फ जवान के गायब होने, पत्नी की शिकायत की हो रही है।
विज्ञापन
7 of 10
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
उधर, बीएसएफ की जांच टीम ने तेज बहादुर के विडियो पोस्ट करने के बाद उसका पूरा अकाउंट खंगाला। इसमें उन्हें जानकारी मिली कि उसके 17 फीसदी फ्रेंड पाकिस्तानी हैं। उसके पेज पर पाकिस्तान से कई पोस्ट हुई हैं। इसके साथ ही इसमें प्रयोग किए गए हैशटैग भी सवालों के घेरे में हैं।
8 of 10
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
बताया जा रहा है कि तेज बहादुर के नाम से फेसबुक पर 40 अकाउंट हैं। इनमें से 39 अकाउंट फर्जी हैं। जांच एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए हैं। तेजबहादुर के फेसबुक पर 3000 से ज्यादा फ्रेंड हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें से कई फ्रेंड कनाडा, तंजानिया जैसे देशों में हैं।
9 of 10
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
- फोटो : File Photo
बता दें कि BSF जवान तेज बहादुर यादव ने 9 जनवरी को फेसबुक पर एक विडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने जवानों को कथित तौर पर दिये जाने वाले खराब खाने को दिखाया था। यादव ने इसके बाद कुछ औऱ विडियो पोस्ट किए थे जिनमें खाली हल्दी और नमक वाली दाल और साथ में जली हुई रोटियां दिखाते हुए खाने की क्वॉलिटी पर सवाल उठाए थे। जवान ने कहा था कि पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा समेत कई स्थानों पर इस प्रकार का खाना दिया जाता है और कई बार जवानों को भूखे पेट सोना पड़ता है।
सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और BSF से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद उचित खाना पकाये जाने और उनके सही वितरण को सुनिश्चित करने के लिए उच्चाधिकारियों की तैनाती का निर्देश सरकार को देने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी।