फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर ये गाना 1 हफ्ते पहले आता तो पंजाब का इतिहास बदल जाता'

Sun, 12 Feb 2017 05:19 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
गुरदास मान के नए गाने 'पंजाब' पर उठे सवाल
बेशक गुरदास मान का नया गाना 'पंजाब' हर तरफ धूम मचा रहा है, लेकिन अब इसपर सवाल उठने लगे हैं वो भी रिलीज़ की टाइमिंग को लेकर। 
विज्ञापन

2 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो के नीचे चांद फकीर नाम के एक यूजर ने लिखा है कि अगर ये गाना 4 फरवरी को हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले रिलीज किया जाता तो पंजाब का इतिहास ही बदल जाता। बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान का यह गाना 9 फरवरी को रिलीज हुआ है।
विज्ञापन

3 of 11
यूट्यूब पर वायरल हुआ गुरदास मान का नया गाना पंजाब
इस गाने का नाम है ‘पंजाब’। गाने में भगत सिंह का बचपन यानी बाल भगत सिंह दिखाए हैं, जो हाथ में रस्सी और लालटेन लिए खेत में जाते हैं और फांसी के फंदे को ही अपनी जिंदगी की वकलात और अखाड़ा बताते हैं। गाने में गुरदास मान को वक्त दिखाया गया है, जो बाल भगत सिंह को पंजाब की भविष्य दिखाते हैं। इस गाने में गुरदास मान शहीद भगत सिंह को आज के पंजाब की वो तस्वीर दिखाते हैं, जिसे भगत सिंह ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

4 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गाने में नशे में डूबे पंजाब, महिलाओं से अत्याचार, हानिकारक फसलें, युवाओं में ड्रग्स की लत को दिखाया गया है। गाने में दिखाया है कि नशे में धुत्त एक बेटा अपने बाप की अर्थी को कंधा तक नहीं दे पाता है और बेटे की जगह बेटी अपने पिता की अर्थी को कंधा देती है। आज के पंजाब की इस तस्वीर को देखकर बाल भगत सिंह अपने नाम को इतिहास से मिटाने की कोशिश करते हैं, जिसे गुरदास मान रोक देते हैं और बाल भगत सिंह ये सब देखकर बहुत रोते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
रिलीजिंग के दौरान गुरदास मान ने बताया कि अपनी नई एलबम के गीतों में उन्होंने हर उस नशे और बुरी आदत पर कटाक्ष किया है, जो लोग जानबूझ कर करते हैं। इस गीत की शूटिंग पंजाब में पटियाला, जालंधर, अमृतसर एवं अन्य ऐसी ही कुछ जगहों पर की गई है। एक गाने को शूट करने में आठ दिन का समय लगा। वहीं, सभी स्टंट खुद किए हैं और इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी डबल का प्रयोग नहीं किया है।
 
विज्ञापन

6 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गुरदास मान ने बताया कि इस गीत में कुछ शॉट ऐसे भी हैं, जिनमें उन्हें 120 फुट की ऊंचाई पर हवा में लटकना पड़ा है। विडियो में दिखाया गया है कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए भगत सिंह को गुरदास उनके बाल्यावस्था के रूप में आज की दुनिया में वापस लेकर आते हैं और उन्हें देश में अब के हालात से रूबरू कराते हैं। वह इन नन्हे भगत सिंह को बताते हैं कि देश को अंग्रेजों से आजादी तो मिल जाएगी, लेकिन इसके बाद जो होगा वह बेहद दुखद है।
विज्ञापन

7 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
वीडियो में दिखाया गया है कि वे छोटे भगत सिंह से भी यह भी कहते हैं कि वह आगे की कहानी देखकर अपना इरादा नहीं बदलेगा और वह नन्हा बालक यकीन दिलाता है कि भगत सिंह अपनी कहानी कभी नहीं बदल सकता। इसके बाद वह भगत सिंह को इस दुनिया में लेकर आते हैं। वह दिखाते हैं कि किस तरह यहां मार-काट, छेड़छाड़ और नशे की गिरफ्त में लोग तल्लीन हैं। कोई किसी का खून कर रहा है, तो कोई किसी पर एसिड फेंक रहा और कोई नशे की दवा ले रहा।

8 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
वीडियो में दिखाया गया है कि एक मां के लिए अब उसका बच्चा मायने नहीं रखता, बल्कि अपने बच्चे के सामने ही वह पार्टी ड्रिंक्स और सिगरेट ले रही और बच्चा दवाई खा रहा। ...और वह बता रहे हैं कि यह तूफान अब इतना बड़ा हो गया है कि रंगीला पंजाब अब काला पड़ चुका है। अब बच्चे खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए मैदान में नहीं जाते, इसलिए अब गिने-चुने ही खिलाड़ी रह गए हैं

9 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
वीडियो में दिखाया गया है कि घर में बाप की मौत हुई है और बेटा नशे में डूबा है, जिसके बाद अर्थी बेटी उठाती है। ...और ये सारी चीजें देखकर नन्हा भगत रो पड़ता है और आखिरकार अपने नाम के आगे लिखा शहीद मिटा देता है। फिर गुरदास उन्हें इशारे में याद दिलाते हैं, कि उन्होंने कहा था कि आज के हालात देखकर वह अपनी कहानी नहीं बदलेंगे। बता दें कि उनके बेटे गुरिक मान ने इस टाइटल ट्रैक को डायरेक्ट किया है।

10 of 11
गुरदास मान का नया गाना पंजाब यूट्यूब पर वायरल
गाने के बारे में गुरिक मान बताते हैं कि एलबम का बीज उन्होंने दस साल पहले बोया था। पांच साल से पिता के साथ विदेश से ही इसपर लंबी-लंबी चैट करता था। पर पिता हमेशा यही कहते थे कि जब भगवान चाहेगा, सब हो जाएगा। घर पर पापा हमेशा एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं। पर सैट पर वह मेरे लिए एक लिजेंड्री आर्टिस्ट हैं। मैं खुद को ऑनर्ड महसूस करता हूं कि इतने बड़े लीजेंड के साथ काम करने का और आज उनके बगल में बैठने का मौका मुझे मिला है।
 
विज्ञापन

11 of 11
गुरदास मान के नए गाने 'पंजाब' पर उठे सवाल
यहां देखिए वीडियो...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें