फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndependenceDay: रोशनी से जगमगाया अटारी बॉर्डर, जवानों के गीतों ने बांधा समां, देखें- वीडियो

Sat, 15 Aug 2020 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
Punjab - फोटो : अमर उजाला
आजादी की 74वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पंजाब स्थित अटारी सीमा पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल)  जवानों में जोश, जज्बा, उल्लास और उमंग देखने को मिला। वहीं अटारी सीमा को भव्य तरीके से सजाया गया है। आइए देखते हैं इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
Attari border - फोटो : ANI
भारत-पाक सीमा पर स्थित अटारी में बीएसएफ जवानों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति के गीतों से सीमा का यह इलाका गूंज उठा। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले पांच महीने से अटारी सीमा पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसी वजह से यहां की दर्शक दीर्घा भी लंबे समय से सूनी है।
विज्ञापन

3 of 5
Attari border - फोटो : ANI
इस समारोह को देखने पूरे देश से लोग आते हैं। शुक्रवार को यहां ध्वजारोहण समारोह के दौरान परेड का भी आयोजन किया गया। बीएसएफ जवानों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर परेड में भाग लिया। इस दौरान अटारी सीमा पर जवानों के परिवार के लोग मौजूद रहे हैं।  दर्शक दीर्घा पर बैठे परिजनों ने मास्क पहन रखा था और सामाजिक दूरी के नियम का भी ध्यान रखा।

4 of 5
Punjab - फोटो : ANI
बता दें कि स्वतंतत्रा दिवस पर यहां भव्य परेड का आयोजन हर साल किया जाता रहा है। इस दौरान यहां की गैलरी में लगभग 25 हजार लोग मौजूद रहते थे। जवानों के कदमताल के साथ लोगों का भी जोश बढ़ने लगता था। देशभक्ति के नारे सीमा के इस इलाके और पाकिस्तान तक गूंजते थे। हाथों में तिरंगा पकड़ कर पर्यटक परेड के जज्बातों को एक नई उड़ान देते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Punjab - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल ने परेड के इस आकर्षण को समाप्त कर दिया लेकिन जवानों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के बीच उसी जज्बे व भाव भंगिमायों के साथ परेड की। जवानों का यही जोश-जज्बा पूरी दुनिया में अटारी की पहचान है। परेड के बाद बीएसएफ बैंड के जवानों ने देशभक्ति की धुनों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कुछ जवानों ने देश भक्ति के गीत गाए। बीएसएफ ने अटारी सीमा को इस दौरान दुल्हन की तरह सजाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें