हत्यारों ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी का गला रेतकर दे दी खौफनाक मौत। तस्वीरें दिल दहला देंगी।
विज्ञापन
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
2 of 9
हत्यारों ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी का गला रेतकर दे दी खौफनाक मौत। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। यहां आजाद नगर में सोमवार को दिन दहाड़े एक महिला की लेनदेन को लेकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवक को एक महिला ने देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाल कर दिया।
विज्ञापन
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
3 of 9
मृतका कृषि विभाग पंचकूला में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत डॉ. कृष्णकांत की पत्नी थी। वे फिलहाल कोर्स के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश गए हुए हैं। पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। पुलिस के अनुसार डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्णकांत अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आजाद नगर में रहते हैं और इन दिनों हिमाचल गए हुए हैं।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
4 of 9
सोमवार दोपहर घर में उनकी पत्नी कविता (45) अकेली ही थी। इसी का फायदा उठाकर एक युवक घर में घुस गया। पैसों के लेन-देने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और इसी से तैश में आकर युवक ने तेजधार चाकू से कविता के गले पर वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह गली में भाग रहा था।
विज्ञापन
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
5 of 9
शक होने पर एक महिला ने शोर मचा दिया। इससे वह हड़बड़ा गया और गली के मोड़ पर गिर गया। इसी दौरान महिला का शोर सुनकर उसका पीछा कर रहे लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तलाशी में उससे चाकू बरामद किया। इसी बीच पता चला कि वह किसी महिला की हत्या कर भागा है।
विज्ञापन
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
6 of 9
एसपी सिमरदीप सिंह और डीएसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे और कृष्णकांत के घर गए। वहां देखा कि खून से लथपथ कविता शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान ककरोई रोड निवासी रवि के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
7 of 9
वह सोनीपत में ही जूरासिक पार्क में नौकरी करता है। पता चला है कि वह कविता के ही परिवार का जानकार है। उसके और और मृतका के भाई भूपेंद्र के बीच अच्छे संबंध है। वारदात स्थल पर चारों ओर बिखरा खून और दीवारों पर मिले खून के छीटों से लग रहा है कि कविता ने जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
8 of 9
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे रवि को दबोचने वाले सुरेश ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेने के लिए रोड पर आए थे। इसी दौरान एक महिला चोर-चोर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर उसने और उसके भाई ने पीछा करना शुरू कर दिया। युवक मोड़ पर गिर गया और फिर भागने लगा।
घर में घुसकर डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को दी खौफनाक मौत
9 of 9
इसी दौरान उसने एक महिला से उसके बच्चे को छीन लिया और उसे गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक की चाबी मांगने लगा। इसी बीच वे वहां पहुंच गए और उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार मृतका कविता के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि रवि कुमार ने पैसों के लेन देन में उसकी बहन हत्या की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने भी माना कि उसने पैसे के लेन देन में कविता पर चाकू से वार किए। इसी दौरान गले पर चाकू लगने से कविता की मौत हो गई।