फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

Thu, 03 Sep 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दरिंदों ने घर में घुसकर लेडी टीचर को इतनी खौफनाक फांसी दी कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरिंदों ने शिक्षिका के हाथ पैर बांधे और फांसी पर लटका दिया। वारदात हरियाणा के रोहतक के गोहाना रोड स्थित प्रवेश नगर में अंजाम दी गई।। मृतका का नाम अंजू (35) बताया जा रहा है। वहीं, बदमाशों ने मृतका के पति रामनिवास के सिर पर भी तेजधार हथियार से हमला कर उसे बेहोश कर दिया।

विज्ञापन

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

2 of 7
रामनिवास फिलहाल पीजीआई में दाखिल है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। अंजू मदीना स्कूल में शिक्षिका थी। परिवार मूल रूप से जुलाना का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को रामनिवास और उनकी पत्नी घर पर थे। 6 बजे उनका बेटा नीरज मोबाइल रिचार्ज कराने चला गया। रामनिवास बाहर के कमरे में बैठे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर रामनिवास के सिर में धारदार हथियार से हमला कर उन्हें बेसुध कर दिया।

विज्ञापन

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

3 of 7
बदमाशों ने ड्राइंग रूम में काम कर रही अंजू को पकड़कर उसके हाथ और पैर चुन्नी से बांध दिए। इसके बाद दूसरी चुन्नी से गले में फंदा लगाकर अंजू की हत्या कर आरोपी फरार हो गए। तभी हैफेड चौक पर रहने वाली अंजू की पूर्व सहकर्मी सरकारी टीचर मीना हुड्डा किसी काम से घर आ गई। जैसे ही मीना घर में घुसी तो उसने देखा कि अंजू बेड पर मुंह के बल गिरी हुई है। उसके हाथ बंधे हुए थे। वह दौड़कर बाहर आई और शोर मचा दिया।

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

4 of 7
शोर सुन मोहल्लावासी घर की तरफ दौड़े। जब पड़ोसी घर में घुसे तो बाहरी हिस्से में बने कमरे में रखे बेड पर रामनिवास बेसुध हालत में पड़े थे। उनके सिर के पिछले हिस्से पर किसी नुकीले हथियार से वार किया गया था। इसके तुरंत बाद पड़ोसियों ने रामनिवास को गाड़ी में डालकर पीजीआई पहुंचाया। उनकी बेटी दीपा दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। एसपी शशांक आनंद, डीएसपी पवन कुमार और सिटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

5 of 7
प्रवेश नगर निवासियों ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया गया। लेकिन काफी देर तक किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पूर्व विधायक बी. बी. बतरा को 6 बजकर 58 मिनट पर फोन किया। फिर विधायक ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बावजूद राइडर पर दो सिपाही पहुंचे। लेकिन उन्होंने किसी से कुछ पूछने की जहमत नहीं उठाई। दो मिनट रुकने के बाद घटनास्थल से चले गए। पड़ोसियों की मानें तो वारदात के समय रामनिवास के घर से टीवी की बहुत तेज आवाज आ रही थी। इस कारण एक बार भी अंदर से चिल्लाने की आवाज नहीं आई।
विज्ञापन

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

6 of 7
खबर मिलते ही अंजू के मायके मुंढाल से उनके पिता बलवंत शर्मा रोहतक पहुंच गए। गली में घुसते ही पड़ोसियों की भारी भीड़ के बीच जब वह घर में घुसे तो बेसुध हो गए। रामनिवास का बेटा नीरज सिविल डिप्लोमा के फाइनल ईयर में है। उनकी बेटी दीपिका दिल्ली के कालेज से बीएससी कर रही है। बेटे नीरज ने बताया कि हड़ताल के बावजूद पिता बुधवार को घर से यह कहकर ऑफिस गए थे कि मेरे को जरूरी काम है। मेरे पिता ऑफिस से घर आए और मैं बाजार में मोबाइल रिचार्ज कराने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरिंदों में लेडी टीचर को दी रूह कंपा देने वाली फांसी, देखिए

7 of 7
नीरज के अनुसार वापस घर पहुंचा तो भीड़ लगी थी और मैं अपने पिता के साथ तुरंत ही पीजीआई आ गया। नीरज को नहीं पता कि था कि उसकी मां की मौत हो गई। वहीं, अभी तक दीपिका को भी घटना के बारे में नहीं बताया गया। शशांक आनंद, एसपी रोहतक ने बताया कि फिलहाल अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जैसे ही रामनिवास की हालत में सुधार होगा तो हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में खुलासा होगा। पुलिस टीम जांच में लगा दी गई हैं। मकान के अंदर नकदी या आभूषणों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें