दिल दहलाने वाले सड़क हादसे ने छीन ली उत्तरप्रदेश की
3 महिला श्रद्धालुओं की जिंदगी। हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
देखिए।
विज्ञापन
हादसे में यूपी की 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
2 of 7
हादसा हरियाणा के जींद के गांव करसिंधु के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने हुआ। श्रद्धालु गोगामेड़ी से बच्चे का मुंडन करवाकर वापस मुजफ्फनगर, यूपी जा रहे थे। राहगीरों ने पुलिस की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को सफीदों के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
हादसे में यूपी की 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
3 of 7
चिकित्सकों ने सात को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान गांव सहद नगला, जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी कश्मीरी देवी (50), मुजफ्फरनगर निवासी शकुंतला, गांव रामराज निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
हादसे में यूपी की 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
4 of 7
गांव रामराज जिला मुजफरनगर यूपी निवासी राजबीर अपने आठ माह के बेटे रजत का मुंडन करवाने के लिए रिश्तेदारों को लेकर गोगामेड़ी (राजस्थान) गए हुए थे। 20 से अधिक श्रद्धालु पूजा अर्चना कर पिकअप गाड़ी में सवार होकर वापस मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। बुधवार अल सुबह जब वह गांव करसिंधु से पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़े गए।
विज्ञापन
हादसे में यूपी की 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
5 of 7
हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें से महिला कश्मीरी देवी, शकुंतला तथा मुकेश की मौत हो चुकी थी, जबकि पिकअप चालक मेहकार, गांव रामराज निवासी बाबू, मोनी, सपना (15), आठ महीने का रजत, रणबीर, प्रवेश, नौ वर्षीय कुनाल, 15 वर्षीय पूजा, ज्योति, अनोरा, भूरा, 12 वर्षीय रजनी, लालू, प्रेमो व तीन-चार अन्य को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे में यूपी की 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
6 of 7
पिकअप चालक मेहकार, बाबू, मोनी, सपना, रजत, रणबीर और प्रवेश की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
हादसे में यूपी की 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, दर्दनाक तस्वीरें
7 of 7
सफीदों थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि घायल पिकअप चालक गांव रामराज निवासी मेहकार की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।