फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

Tue, 08 Dec 2015 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
दोस्त के प्रेम संबंधों पर महिला को आपत्ति थी, बार-बार टोके जाने से नाराज उसकी दोस्त ने साजिश रची और प्रेमी संग मिलकर दे दी खौफनाक मौत। तस्वीरों में देखिए वारदात की तस्वीरें।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

2 of 7
दोस्त के प्रेम संबंधों पर महिला को आप‌‌‌त्ति थी, बार-बार टोके जाने से नाराज उसकी दोस्त ने साजिश रची और प्रेमी संग मिलकर महिला को दे दी खौफनाक मौत। मामला पंजाब के लुधियाना का है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पंजाब के लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में तीन दिन पहले अगवा की गई बुटिक संचालिका हरजिंदर कौर का शव अंबाला की नंगल नहर से मिला। शव के हाथ-पांव बंधे हुए थे।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

3 of 7
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि बुटिक संचालिका की अपहरण के बाद हत्या मामले में 12वीं की एक छात्रा भी शामिल थी। वह हरजिंदर की दोस्त थी और उसके प्रेम संबंधों में दखल देने से नाराज थी। इसी रंजिश में छात्रा के प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर हरजिंदर को अगवा किया और फिर हाथ-पैर बांधकर उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया।

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

4 of 7
पुलिस ने इस हत्याकांड में मोहल्ला नानकसर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ टोनी (30), उसकी प्रेमिका दलजीत कौर (18) और दलजीत के चचेरे भाई गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरजीत का दोस्त अरुण कुमार अभी फरार है। डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ टोनी शादीशुदा था, मगर पत्नी के साथ विवाद के कारण वह उससे अलग मोहल्ला नानकसर में रहता था।

विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

5 of 7
वह मोहल्ले की ही दलजीत कौर से प्यार करता था। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण दलजीत कौर और हरजिंदर की आपस में काफी पहचान थी। हरजिंदर दलजीत को टोनी से संबंध रखने से मना करती थी। आरोप है कि हरजिंदर उसे बरगला कर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बनाने के लिए कहने लगी। मगर दलजीत कौर ने किसी से संबंध नहीं बनाए। इसके बाद उसने सारी बात टोनी को बता दी। टोनी हरजिंदर कौर से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

6 of 7
उसने सबसे पहले दलजीत कौर को अपने विश्वास में लिया और फिर हरजिंदर कौर को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए उसने गुरजीत सिंह, अरुण कुमार और दलजीत कौर को भी अपने साथ मिला लिया। आरोपियों को मालूम था कि हरजिंदर कौर कब बुटीक बंद कर घर जाती थी। शुक्रवार को आरोपियों ने कार पर हरियाणा की बाइक का जाली नंबर लगाया। उसके बाद आरोपियों ने बुटीक से घर जा रही हरजिंदर को अगवा कर लिया। आरोपी उसे गांव अंबे माजरा में ले गए। जहां उसके हाथ-पांव बांध कर उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने प्रेमी से करवाया बुटिक संचालिका का कत्ल

7 of 7
डीसीपी ने कहा कि सोमवार सुबह नंगल थाने की पुलिस को नहर से शव मिलने की सूचना लुधियाना पुलिस को मिली। पुलिस टीम अंबाला पहुंची तो पता चला कि शव हरजिंदर का ही है। अंबाला पुलिस ने नंगल थाने में ही अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। डीसीपी ने कहा कि हत्या का मामला लुधियाना में ट्रांसफर होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी अरुण की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें