फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Nov 2015 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
घर में घुसकर तेजधार हथियारों से महिला की हत्या कर दी गई। दिनदिहाड़े अंजाम दी गई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

2 of 8
महिला का शव अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थाना इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर में घटी। जांच में बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने तेजधार हथियार से महिला की हत्या की है।

विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

3 of 8
जीत सिंह वासी मलिकपुर ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। तीनों भाई शादीशुदा हैं, जिसमें से उसका भाई मृतका का पति मलकीत सिंह करीब एक साल से चूरापोस्त के केस में पांच साल की सजा कुरुक्षेत्र जेल में काट रहा है। उसकी पत्नी मूर्ति देवी घर में अकेली रहती थी।

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

4 of 8
रविवार की सुबह जब वह गांव के सत्संग भवन में सत्संग सुनने गया था तो पीछे से उसके भतीजे कृष्ण ने बताया कि मूर्ति देवी को किसी ने मार दिया। यह सूचना मिलते ही जब वह मृतका मूर्ति देवी के घर पहुंचा तो देखा कि उसका शव चारपाई पर पड़ा है। उसके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान बने थे।

विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

5 of 8
उसने इसकी सूचना गांव के सरपंच बलदेव सिंह को भी दी। पुलिस ने मृतका के जेठ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की हत्या के चलते गांव में दहशत का माहौल है। महिला की हत्या से हर ग्रामीण अचंभे में है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई माह से मूर्ति देवी अपने मकान में अकेली रहती थी। घर का सामान बिखरा होने के कारण सब इसे लूटपाट का मामला ही समझ रहे हैं।

विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

6 of 8
मृतका का पति चूरापोस्त के मामले में जेल में बंद है वहीं मृतका की बेटी शादी के बाद अपने ससुराल में है अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या हत्या करने वाले व्यक्तियों को यह जानकारी थी कि महिला घर पर अकेली रहती है वहीं क्या आसपास के लोगों को चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी थी।

विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

7 of 8
हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच शव की जांच की और मृतका के जेठ की शिकायत पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी पिहोवा चंद्रपाल, सीआईए-2 के इंचार्ज दीपंद्र राणा भी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन

घर से घुसकर तेजधार हथियारों से काट डाली महिला, देखें तस्वीरें

8 of 8
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गांव के सरपंच बलदेव सिंह ने हत्या की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। वहीं डीएसपी पिहोवा चंद्रपाल ने बताया कि हत्या किस हथियार से की गई है वह भी सामने नहीं आया है हालांकि हत्या किसी तेजधार हथियार से की गई है। इतना ही नहीं घटना के बाद घर का सामान भी बिखरा हुआ था। संभावना जताई जा रही कि घर में लूटपाट भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें