कॉलेज कैंपस में 2 छात्रों पर छात्रों के गुट ने हमला बोल दिया। हमलावर छात्रों ने एक छात्र को बेरहमी से मार डाला जबकि दूसरे की हालत बनी हुई है।
विज्ञापन
कॉलेज में घुसकर छात्र को सुआ घोंपकर मारा, रुलाएंगी तस्वीरें
2 of 7
कॉलेज कैंपस में 2 छात्रों पर छात्रों के गुट ने हमला बोल दिया। हमलावर छात्रों ने एक छात्र को बेरहमी से मार डाला जबकि दूसरे की हालत बनी हुई है। यह जघन्य वारदात हरियाणा के रोहतक के नेकीराम कॉलेज में घटी। सोमवार को 15 मिनट के अंतराल में दो छात्रों पर हमला कर दिया गया। हमले में बर्फ तोड़ने वाले सुए के दिल के आर-पार हो जाने के कारण एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दूसरे हमले में छात्र की जान बच गई और उसे गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज में घुसकर छात्र को सुआ घोंपकर मारा, रुलाएंगी तस्वीरें
3 of 7
मृतक छात्र गांव टिटौली निवासी अनिल कुमार (18) बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता था। वहीं, घायल सिवानी निवासी दिनेश कुमार बीबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ता है। पुलिस ने दो संदिग्ध छात्रों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक हत्या के कारण और हत्यारों के बारे में सूचना नहीं मिल सकी है।
कॉलेज में घुसकर छात्र को सुआ घोंपकर मारा, रुलाएंगी तस्वीरें
4 of 7
पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार सुबह गांव से कॉलेज के लिए रवाना हुआ था। करीब 11 बजे जैसे ही वह मुख्य गेट से अंदर घुसकर पार्किंग मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आए पांच छह युवकों ने अनिल पर सुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अनिल लाइब्रेरी की तरफ दौड़ा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
कॉलेज में घुसकर छात्र को सुआ घोंपकर मारा, रुलाएंगी तस्वीरें
5 of 7
इसी बीच एक आरोपी ने पीछे से अनिल की कमर में सुआं घोंप दिया। जो उसके दिल वाले हिस्से में आर-पार होकर सीने से निकल गया। अनिल के बेसुध होकर जमीन पर गिरते ही आरोपी फरार हो गए। जैसे तैसे करके अनिल लाइब्रेरी गेट के बाहर पहुंचा तो वह फिर से गिर गया। इसी बीच कुछ छात्रों ने उसे बेहोशी की हालत में देख लिया।
विज्ञापन
कॉलेज में घुसकर छात्र को सुआ घोंपकर मारा, रुलाएंगी तस्वीरें
6 of 7
जब वे अनिल को पीजीआई लेकर गए तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच कॉलेज परिसर में दूसरी घटना हुई। बीबीए में पढ़ने वाला छात्र दिनेश अपनी कक्षा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह नोटिस बोर्ड के सामने पहुंचा तो 6 से 7 छात्रों ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया। दिनेश भागने लगा तो आरोपियों ने उसकी कमर, पेट और कूल्हे के पास सुए घोंप दिये।
कॉलेज में घुसकर छात्र को सुआ घोंपकर मारा, रुलाएंगी तस्वीरें
7 of 7
आरोपियों ने दिनेश पर पुरानी बिल्डिंग तक वार किए। यहां आकर दिनेश बेहोश हो गया और आरोपी फरार। दिनेश को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर वेदप्रकाश श्योराण, प्राचार्य, नेकीराम राजकीय कॉलेज, रोहतक ने बताया कि वारदात में बाहरी और कॉलेज के छात्र शामिल थे। निश्चित तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि सभी हमलावर कॉलेज के ही छात्र थे। इनमें कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे।