दूसरे पति के प्यार में पड़कर महिला ने अपने ही 4 साल के बेटे के खून से अपने हाथ रंग लिए। हृदय विदारक वारदात पंजाब के जालंधर जिले में हुई। देखिए, पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
दूसरे पति के प्यार में पड़ी 'मां' ने मासूम बेटे का गला घोंटा
2 of 5
वारदात को अंजाम देने के बाद भी महिला का मन नहीं भरा तो शव को खुर्दपुर नहर की पुली के पास झाड़ियों में फेंक दिया। यही नहीं आरोपी दंपति ने पुलिस को यह कहकर गुमराह किया कि उनका चार साल का बच्चा गुम हो गया है। पुलिस जांच के दौरान शव के झाड़ियों में मिलने के बाद इस हत्याकांड का सच सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को काबू कर किया। उनके मकान मालिक की शिकायत पर दोनों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दूसरे पति के प्यार में पड़ी 'मां' ने मासूम बेटे का गला घोंटा
3 of 5
एसएसपी देहाती हरमोहन संधू ने बताया कि आदमपुर थाना में मोहम्मद अकबर अली शेख निवासी असम और उसकी पत्नी खालिदा बीवी ने शिकायत दी कि उनका चार साल का बच्चा साइफल घर से खेलने को निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। आरोपी दंपति आदमपुर के पास खुर्दपुर में केवल सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। पुलिस को तलाशी के दौरान साइफल का शव खुर्दपुर नहर के किनारे के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।
दूसरे पति के प्यार में पड़ी 'मां' ने मासूम बेटे का गला घोंटा
4 of 5
एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि खालिदा बीवी ने मोहम्मद अकबर अली से दूसरी शादी की थी। साइफल उसके पहले पति की संतान है। अब वह साइफल को अपने साथ ही दूसरे पति के पास ले आई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अली अकबर और खालिदा बीवी साइफल को बुरी तरह से पीटते थे, क्योंकि आरोपी मोहम्मद साइफल को अपने पास नहीं रखना चाहता था। इससे पहले साइफल की दोनों ने बुरी तरह से पिटाई की थी।