फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी रेस्टोरेंट चलाते थे 'दीया और बाती हम' के ये सुपरस्टार

Tue, 12 Jan 2016 09:15 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
स्टॉर प्लस के चर्चित डेलीसोप 'दीया और बाती हम' में सूरज का किरदार निभाने वाले छोटे परदे के बड़े स्टार अनस राशिद इन दिनों पंजाब में हैं। देखिए, विशेष बातचीत। -रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर।
विज्ञापन

कभी रेस्टोरेंट चलाते थे 'दीया और बाती हम' के ये सुपरस्टार

2 of 6
मूल रूप से पंजाब के शहर मालेरकोटला के निवासी अनस राशिद कहते हैं कि मुंबई जाने से पहले वह मालेरकोटला में रेस्टोरेंट चलाते थे। यहां करीब पांच साल उन्होंने रेस्टोरेंट चलाया। इनकी सफलता के पीछे उनके जीवन का लंबा संघर्ष भी छिपा है। मालेरकोटला जैसे छोटे शहर से निकल आज अनस छोटे पर्दे के बड़े स्टॉर बन चुके हैं। अनस इन दिनों लोहड़ी उत्सव मनाने के लिए अपने पैतृक शहर मालेरकोटला आए हुए हैं।
विज्ञापन

कभी रेस्टोरेंट चलाते थे 'दीया और बाती हम' के ये सुपरस्टार

3 of 6
अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता अनस राशिद ने शादी के सवाल पर बताया कि शादी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है। यह जीवन में एक ही बार होती है। अभी फिलहाल वह 'दीया और बाती हम' शो में व्यस्तता के चलते लंबी छुट्टी तक नहीं ले पाते। महीने में करीब तीस दिन शूटिंग करनी पड़ती है। कई बार तो एक दिन में करीब बारह घंटे तक शूट में निकल जाते हैं। अभी तो वे शादी के बारे में सोच भी नहीं सकते।

कभी रेस्टोरेंट चलाते थे 'दीया और बाती हम' के ये सुपरस्टार

4 of 6
अनस बोले कि शादी वह अपने माता-पिता की मर्जी व सहमति से करेंगे, जबकि पसंद उनकी ही होगी। फिलहाल उन्होंने अभी तक कोई जीवनसाथी तलाश नहीं किया है। शादी समारोह के चलते करीब पंद्रह से बीस दिन की छुट्टी तो लेनी ही पड़ेगी, क्योंकि पंजाब आकर दोस्तों, रिश्तेदारों को निमंत्रण देने से लेकर अन्य तैयारियों में इतने दिन लगना आम बात है। इसलिए वे शो खत्म होने के बाद ही शादी करेंगे।

विज्ञापन

कभी रेस्टोरेंट चलाते थे 'दीया और बाती हम' के ये सुपरस्टार

5 of 6
सूरज के किरदार व अनस के असल जीवन में व्यकित्तव में अंतर पूछे जाने पर वह बोले कि असल जीवन में भी वह काफी हद तक सूरज जैसे ही हैं। असल जिंदगी में भी वह सूरज की तरह ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं। अपने परिजनों के साथ प्यार करते हैं। जब कभी भी वह अपनी मां से गुस्से में कड़वे वचन बोल देते हैं तो तुरंत सॉरी बोल देते हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी रेस्टोरेंट चलाते थे 'दीया और बाती हम' के ये सुपरस्टार

6 of 6
अनस कहते हैं, उनकी यही कोशिश रहती है कि उनके द्वारा निभाए किरदार सूरज की तरह ही लोग उनके असल जीवन से भी प्रेरणा लेकर अपने माता-पिता का सम्मान करना सीखें। अनस का मानना है कि अभिनय सीखने की चीज नहीं है। अभिनय तो दिल से निकलता है। अगर कोई इस लाइन में यह ठान कर आए कि उसे अभिनय जगत में नाम कमाना है तो उसके लिए कोई मुश्किल नहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें