फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

Sat, 31 Jan 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पुत्रवूध के अपनी मां को किए गए एक फोन कॉल से डबल मर्डर खुलासा हुआ और सामने आई दिल दहलाने वाली ये विभस्त तस्वीरें, तस्वीरें देखने से पहले करे दिल को मजबूत।
विज्ञापन

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

2 of 7
मकान में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुत्रवधू के माता-पिता मिलने पहुंचे। यह खौफनाक वारदात पंजाब के राजपुरा के गांव बनवाड़ी में घटी। पहली नजर में मामला लूटपाट के लिए कत्ल का लग रहा है। बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या के बाद हत्यारे घर में रखा कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

3 of 7
घटना की सूचना एसएसपी पटियाला गुरमीत सिंह चौहान, एस.पी. (डी) जसकरण सिंह, डीएसपी राजपुरा आरएस सोहल, सीआईए इंचार्ज पटियाला बिक्रमजीत सिंह बराड़, सिटी पुलिस के एसएचओ शमिंदर सिंह में मौके पर पहुंचकर जांच की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्कायड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

4 of 7
अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। गांव बनवाड़ी में लक्कड़ का कारोबार करने वाले खेमचंद व उनकी पत्नि कमलेश रानी घर में अकेले रहते थे। बेटा गुरदीप कुमार नेवी में नौकरी करने के कारण अपनी पत्नि मोनिका के साथ मुंबई में रह रहा है। बेटी सत्या देवी की भी शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

5 of 7
पुलिस अफसरों को खेमचंद की पुत्रवधू मोनिका की मां पुराना राजपुरा निवासी सुनीता रानी ने बताया कि वीरवार की रात मुझे अपनी बेटी का मुंबई से फोन आया। बेटी ने फोन पर बताया कि, हम कल से घर फोन कर रहे हैं और उनके ससुर का फोन बंद मिल रहा है। आप उनके घर पर जा कर देखों की क्या बात है।

विज्ञापन

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

6 of 7
सुनीता रानी ने बताया कि रात को फोन आने के कारण मैं यहां नहीं आ सकी। शुक्रवार की सुबह आकर देखा तो मुख्य दरवाजे के साथ चप्पल व टोपी आदि पड़ी मिली। और आगे जा कर जब मैने कई बार आवाज लगाई तो मुझे कोई जवाब नहीं मिला। एक कमरे का ताला भी टूटा था। इसके बाद उसने अन्य रिश्तेदार को फोन कर मौके पर बुलाया और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल दहला देंगी, डबल मर्डर की ये खौफनाक तस्वीरें

7 of 7
कमरे के अंदर जा कर देखा तो बिस्तर पर खेमचंद व उनकी पत्नि कमलेश रानी मृत पडे़ हुए थे। दोनों लाशों में आ रही बदबू से शंका प्रगट की जा रही है कि कातिलों ने तीन या चार दिन पहले ही लूट की नीयत से दंपति के मुंह में कपड़ा ठूंस कर कपड़े से गला दबा कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें