फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 04 Oct 2015 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
चेक पोस्ट पर कैंटर चालक ने एक पुलिस कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी की टांगे काटनी पड़ी। देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

2 of 7
चेक पोस्ट पर कैंटर चालक ने एक पुलिस कर्मचारी को कुचल दिया। चालक घटना को अंजाम देकर मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। मामला हरियाणा के करनाल स्थित मंगलौरा चेक पोस्ट पर हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस कर्मचारी नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

3 of 7
यूपी के रास्ते गांव मंगलौरा स्थित चेक पोस्ट पर शुक्रवार शाम चार बजे चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी नरेश कुमार ने तेल टैंकर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन तेल टैंकर तेज रफ्तार में था और उसने भगाने की कोशिश की। फिर उसने पुलिसकर्मी नरेश कुमार को कुचल दिया और लहूलुहान हालत में घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी एक टांग काटी गई।

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

4 of 7
पैर काटे जाने के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार और थाना प्रभारी कमलदीप राणा पहुंचे। मधुबन थाना के प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

5 of 7
उधर गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी नरेश कुमार की मौत देर रात पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मधुबन थाना पुलिस ने टैंकर चालक राजेश राणा वासी जमुखाला गांव के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

6 of 7
पुलिस कर्मी की मौत पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी पहुंचे और दुख प्रकट किया। डीएसपी राजकुमार कौशिक ने कहा कि नरेश मेहनती था। नरेश की मौत का दुख पूरे महकमे में है। इस दुख की घड़ी में हम उसके परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी गाड़ी, दर्दनाक तस्वीरें

7 of 7
सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कुमार और थाना प्रभारी कमलदीप राणा मौके पर पहुंचे। मधुबन थाना के प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें