फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल सिंह पर बड़ा खुलासा

Sun, 04 Oct 2015 02:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) प्रेमनाथ हूण की पुस्तक विमोचित हुई। इसमें राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और ज्ञानी जैल सिंह पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
विज्ञापन

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

2 of 9
हूण ने चंडीगढ़ के गोल्फ क्लब में अपनी पुस्तक ‘द अनटोल्ड ट्रूथ’ का विमोचन किया। हूण ने बताया कि राजमुंदरी में वह तैनात थे तो राजीव गांधी के मंत्रिमंडलीय सहयोगी वीसी शुक्ल उनसे मिलने आए। उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के बीच मनमुटाव चरम पर था।
विज्ञापन

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

3 of 9
हूण ने बताया कि चर्चा थी कि राजीव गांधी को हटाकर जैल सिंह नरसिंह राव को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। वीसी शुक्ल ने उनसे कहा कि वह जनरल सुंदरजी को फोन कर पता करें कि जैल सिंह की महत्वाकांक्षाओं में क्या सेना राजनीति मोहरा बनेगी। माना जाता था कि ज्ञानी जैल सिंह के जनरल सुंदरजी से बहुत घनिष्ठ संबंध थे।

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

4 of 9

5 of 9
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हूण ने बताया कि उन्होंने 1949 में सेना ज्वाइन की थी और इसके बाद 1962, 1965, 1971 के युद्ध के साथ साथ आपरेशन ब्लू स्टार में भी हिस्सा लिया है। इन सभी का जिक्र इस किताब में है। वह कुछ भी दुनिया से छिपाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

6 of 9
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी उन्होंने एक बुक लिखी थी, जिसको सरकार ने प्रकाशित नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि उस पुस्तक के पन्ने तक वापस नहीं मिले। लेकिन द अनटोल्ड ट्रूथ के माध्यम से वह दुनिया को बताना चाहते हैं कि एक फौजी की जिंदगी किस प्रकार की होती है। यह पुस्तक उन्होंने छह माह में लिखी है।
विज्ञापन

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

7 of 9
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) प्रेमनाथ हूण ने इस किताब में पर्सनल जीवन और प्रेम प्रसंग का बखूबी जिक्र किया है। उन्हें अपने ही रेजीमेंट के  मेजर की पत्नी से प्रेम हो गया था। आर्मी एक्ट के मुताबिक अनुशासन का उल्लंघन करने पर उन्हें सजा हो सकती थी। सजा से बचने के लिए हूण ने आर्मी हेड क्वार्टर में अपना त्याग पत्र भेज दिया।

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

8 of 9
हूण ने बताया कि मेरा त्याग पत्र लेने के बजाय हेड क्वार्टर ने उनका ट्रांसफर सिख से डोगरा रेजीमेंट में कर दिया। इस शादी के खिलाफ उनके पेरेंट्स भी थे। 30 मई 1954 को पीएन हूण ने शादी की, लेकिन उनकी शादी में उनके माता- पिता नहीं आए। उनकी सौतेली बहन उनकी शादी शरीक हुई।  
विज्ञापन

हूण की किताब में राजीव, राव और जैल ‌सिंह पर बड़ा खुलासा

9 of 9
उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, खान अब्दुल गफ्फार खान, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जब भी आते तो राय बहादुर प्राण नाथ हूण के घर रुकते थे। हूण ने 1936 से 1947 तक अपने क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ सभी आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीएन हूण के पिता हैं प्राण नाथ हूण। जिन्होंने महात्मा गांधी के साथ आंदोलन में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें