फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

Wed, 28 Oct 2015 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस पेड़ से जा टकराई। खौफनाक हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई वहीं टीचर समेत 24 गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

2 of 8
बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस हादसे की शिकार हो गई। खौफनाक हादसे में 1 स्कूली छात्र की मौत हो गई वहीं टीचर समेत 24 गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला हरियाणा के हांसी का है। यहां जींद रोड पर माढ़ा गांव के नजदीक मंगलवार को हुए हादसे में बस में सवार छठी कक्षा के एक छात्र नारनौंद निवासी सचिन की मौत हो गई।

विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

3 of 8
हादसे में एक टीचर व चालक समेत कई लोग घायल हो गए। बस में करीब 35 छात्र सवार थे। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

4 of 8
जानकारी के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी के बावजूद मंगलवार को माढ़ा स्थित बलबीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक मिनी बस नारनौंद से छात्रों को लेकर स्कूल आ रही थी। माढ़ा के नजदीक बस चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया तथा बस सड़क से दाई ओर नीचे उतर कर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

5 of 8
बस के आगे चल रहे इसी स्कूल के पीटीआई सुभाष ने पुलिस को बताया कि रोड बिल्कुल खाली था और उस दौरान कोई ट्रैफिक भी नहीं था। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो चालक को नींद की झपकी आई या फिर बस में कोई तकनीकी खराबी आने के कारण स्टेयरिंग फेल हो गया।

विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

6 of 8
दुर्घटना में बस में सवार नारनौंद के वार्ड 13 निवासी दारा के 12 वर्षीय बेटे सचिन ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बस में सवार चालक अमित, अध्यापिका पूनम, दूसरी कक्षा की छात्रा वंशिका, चौथी कक्षा में पड़ रहा उसका भाई पीयूष, पांचवीं कक्षा की चाहत, नौवीं कक्षा की प्रीती, दीपक तथा जतिन घायल हो गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

7 of 8
चालक अमित का हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पूनम का तोशाम चुंगी के नजदीक एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं एक अन्य छात्र को रोहतक मेडिकल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

तस्वीरें: बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 24 की जान सांसत में

8 of 8
कई अन्य को विभिन्न अस्पतालों में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। नारनौंद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अन्य लोगों की मदद व क्रेन की सहायता से बस को सीधा कर बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें