फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: सड़क पार कर रही थी महिला शिक्षक, पर मिली मौत

Thu, 29 Oct 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही महिला शिक्षक को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देखिए हादसे की खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

Pics: सड़क पार कर रही थी महिला शिक्षक, पर मिली मौत

2 of 6
ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही महिला शिक्षक को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भरत कॉलोनी निवासी ओमपति (50) पत्नी जोगेंद्र नांदल जींद जिले के गांव किला जफरगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में आर्ट्स की टीचर थीं। वे रोजाना घर से ही आना जाना करती थीं। बुधवार को ओमपति स्कूल की छुटटी होने के बाद वापस रोहतक आई थीं।

विज्ञापन

Pics: सड़क पार कर रही थी महिला शिक्षक, पर मिली मौत

3 of 6
दोपहर बाद 4 बजे वे बस अड्डे से ऑटो में बैठकर शीला बाईपास पर पहुंचीं। यहां ऑटो से उतरकर ओमपति भरत कॉलोनी की ओर सड़क पार कर रहीं थीं कि बस स्टैंड की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका नीचे गिर गईं और ट्रक के पहिये उनके ऊपर से उतर गए। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।

Pics: सड़क पार कर रही थी महिला शिक्षक, पर मिली मौत

4 of 6
ट्रक चालक ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को दी सूचना दी गई। फिर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नवीन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया। कुछ ही देर बाद मृतका का बेटा रोता बिलखता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

Pics: सड़क पार कर रही थी महिला शिक्षक, पर मिली मौत

5 of 6
हादसे के करीब आधा घंटे तक शीला बाईपास चौक पर जाम लगा रहा। शव और ट्रक के चौराहे के बीचोंबीच होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। शव हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। हादसे के समय शीला बाईपास से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रोड पर लगी रेड लाइट भी बंद पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: सड़क पार कर रही थी महिला शिक्षक, पर मिली मौत

6 of 6
संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेड लाइट कई दिनों से काम ही नहीं कर रही हैं। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ही वाहनों को कंट्रोल किया जाता है। ऐसी स्थिति में सड़क हादसे का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें