सिविल अस्पताल से सुबह एक महिला सो रहे नवजात बच्चे को थैले में डालकर चोरी कर ले गई। वारदात हरियाणा के रोहतक में हुई। 4 दिन के बेटे को बेड पर नहीं पाकर परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस ने ऑटो चालकों और पुलिस नाकों पर महिला का हुलिया भेजा है। अभी तक न तो बच्चे का पता चला है और न ही आरोपी का।
विज्ञापन
ये है अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली, कहीं देखी क्या?
2 of 6
खास बात ये है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा सही नहीं होने के कारण उनका कोई फायदा नहीं हो रहा है। शनिवार दोपहर बैंसी गांव निवासी जयपाल अपनी पत्नी नरेश को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल में लेकर आया। यहां शाम को महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा वार्ड 4 के 23 नंबर बेड पर 4 दिन से दाखिल थी। नरेश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी सास के साथ वार्ड के बाहर बैठकर खाना खा रही थी और बच्चा बेड पर सो रहा था।
विज्ञापन
ये है अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली, कहीं देखी क्या?
3 of 6
नरेश के बेड पर एक अन्य नीतिश नाम की महिला भी मौजूद थी। नीतिश ने बताया कि जब नरेश खाना खाने के लिए बाहर गई तो पीछे से एक महिला वार्ड में आई। उसने नीतिश से कहा कि डॉक्टरों ने बच्चे को जांच के लिए मंगाया है। यह कहकर महिला बच्चे को अपने साथ ले गई। वार्ड में मौजूद महिलाओं का कहना है कि उस महिला के पास एक थैला भी था। नरेश खाना खाकर वापस आई तो बच्चे को बेड पर नहीं पाकर उसने नीतिश से पूछा। तस्वीर में नवजात और उसकी मां।
ये है अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली, कहीं देखी क्या?
4 of 6
नीतिश से घटना का पता लगने के बाद परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टरों ने कह दिया कि हमने बच्चे को नहीं मंगाया था। कुछ ही देर में पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। चारों तरफ बच्चे की तलाश शुरू हो गई। सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामला बढ़ता देख डीएसपी वीरेंद्र को मौके पर आना पड़ा और किसी तरह परिजनों को शांत कराया। सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप सिंह का कहना है कि अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ये है अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली, कहीं देखी क्या?
5 of 6
बच्चे के पिता जयपाल गाड़ियों पर सीट कवर लगाने का काम करते हैं। सूचना मिलते ही जयपाल का पूरा परिवार अस्पताल में पहुंच गया। यहां परिजनों ने अस्पताल के बाथरूम तक को खंगाला, लेकिन सुराग नहीं लगा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी महिला बच्चे को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट से फरार हुई है। क्योंकि अस्पताल प्रशासन की ओर से गाइनी वार्ड की तरफ बाहर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया था।
ये है अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली, कहीं देखी क्या?
6 of 6
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध महिला ने गुलाबी रंग की जंफर और नीले रंग की सलवार पहन रखी थी। वार्ड में मौजूद महिलाओं का कहना है कि करीब 35 वर्षीय महिला लोकल ही लग रही थी। वीरेंद्र सिंह, डीएसपी ने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। सभी पुलिस नाकों पर संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है। ऑटो चालकों को भी महिला के हुलिये के बारे में जानकारी दी गई है।