हरियाणा के झज्जर जिले में हुए जानलेवा हादसे में 4 जिंदगियां खत्म हो गईं। तस्वीरें खुद बता देंगी, हादसा कितना खतरनाक था। देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन
4 जिंदगियां लील गया हादसा, देखिए खौफनाक तस्वीरें
2 of 5
हादसा, झज्जर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर गांव धौड़ के पास हुआ। मरने वालों में दो साधु शामिल हैं तथा एक युवक दुल्हेड़ा व एक खेड़का गुज्जर का रहने वाला है। सभी शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिए गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
4 जिंदगियां लील गया हादसा, देखिए खौफनाक तस्वीरें
3 of 5
सोमवार रात 2 बजे दुल्हेड़ा निवासी खजान सिंह व जितेंद्र, खेड़का गुज्जर निवासी जगमेंद्र तथा खेड़का गुज्जर डेरे के महंत चमटानाथ व विपिननाथ स्विफ्ट कार में सवार होकर बेरी से झज्जर आ रहे थे। जब वे गांव धौड़ के नजदीक स्थित पहलवान ढाबे के सामने पहुंचे तो सामने चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ड्राइवर खजान का संतुलन बिगड़ गया तथा गाड़ी ट्रक के नीचे घुस गई।
4 जिंदगियां लील गया हादसा, देखिए खौफनाक तस्वीरें
4 of 5
गाड़ी आधी से ज्यादा ट्रक के नीचे घुस गई तथा ट्रक उसे काफी दूर तक खींचते हुए ले गया। इस घटना में खजान सिंह को छोड़कर बाकी सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेरी थाना पुलिस, दुजाना चौकी पुलिस व झज्जर थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
गाड़ी की खिड़कियों को उखाड़ कर शवों को बाहर निकाला गया, वहीं खजान सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।