फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरे लेने से ठीक पहले इस दुल्हन ने ठुकराया दुल्हा, वजह चौंकाने वाली है

Tue, 02 May 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हन ने ठुकराया दुल्हा
सुना ही होगा, दुल्हन वही जो पिया मन भाए.... लेकिन अब कहानी बदल रही है। अब दूल्हा वो, जो दुल्हन के मन भा जाए। इस लड़की ने लौटाई बारात।

 
विज्ञापन

2 of 6
मैरिज
घटना पंजाब के दीनानगर की है। सात फेरे होने ही जा रहे थे कि दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, वो भी इसलिए क्योंकि वह फेरों के समय अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। वह लड़खड़ा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
शादी, विवाह - फोटो : फाइल फोटो
यह देखकर दुल्हन को शक हुआ। दुल्हन ने इस बारे में अपने परिजनों से बात की और दूल्हे को मेडिकल के लिए ​भिजवाया। जांच में सामने आया कि दूल्हे ने नशा कर रखा था। यह सुनकर लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 

4 of 6
व‌िवाह - फोटो : marriage
लड़की ने तो पहले ही शादी करने से इंकार कर दिया था, रिपोर्ट आने के बाद परिजन भी पीछे हो गए। जमकर हंगामा हुआ, लेकिन समझौता करा दिया गया और बारात को वापिस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
marriage
एसआई बलदेव राज शर्मा ने बताया कि दूल्हे का मेडिकल गुरदासपुर की तुली क्लीनिक लैब से करवाया गया था, लेकिन पुलिस सिविल हॉस्पिटल में हुए टेस्ट को ही सबूत मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्‍ाादी करने से पहले कर लें पूरी पड़ताल - फोटो : demo
बावजूद इसके रिपोर्ट में नशे की बात सामने आई तो सभी को होश उड़ गए। सभी ने शादी करने से इंकार कर दिया और दोनों परिवारों को समझा बुझाकर राजीनामा करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें