इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं इनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज, जिस पर यकीं करने को यूट्यूब पर वीडियो देखना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की, जिन्होंने अपनी मूवी फिल्लौरी में भूतनी कर रोल किया था। फिल्मों में अलग अलग तरह के कई किरदार निभा चुकी अनुष्का पहली बार दर्शकों को डराती हुई नजर आई थी। फिल्लौरी में वे भूत बनी, गोल्डन भूत। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जो खराब नक्षत्र मैं पैदा होता है।
विज्ञापन
3 of 5
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
अपने बुरे नक्षत्रों को खत्म करने के लिए हीरो अपने घरवालों के सामने पेड़ से शादी करने की जिद करता है। पूरी फिल्म आपको इसी कहानी के आसपास रखेगी। अनुष्का शशि नाम की लड़की के किरदार में नजर आई, जो एक फ्रेंडली भूत है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ को एक गायक के किरदार में दिखाया गया है। सूरज शर्मा ने अपनी एक्टिंग का लोहा लाइफ ऑफ पाई में ही मनवा दिया था। सूरज की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है।
4 of 5
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा
वहीं जब मूवी का पहला गाना आया तो उसके वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा दी थी। वीडियो अपलोड होते ही 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख गए थे। ये एक सूफी गाना है और इसके बोल हैं 'दम दम'। गाना काफी रोमांटिक है। अनुष्का ने यह गाना अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। गाने का म्यूजिक, इसकी फील और इमोशन्स दिल छू लेने वाले हैं।
इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। वहीं गाने को आवाज रोमी, विवेक और हरिहरन ने मिलकर दी है। गाने के बोल अन्विता दत्त ने लिखे हैं। इस गाने में दिखाया गया है कैसे आंखों से शुरू हुआ प्यार, दोस्ती तक पहुंचता है और फिर प्यार की मंजिल तक। इस खूबसूरत गाने में प्यार और रुमानियत को महसूस किया जा सकता है। गाने के बोल बेहतरीन है और दिलजीत दोसांझ अनुष्का भी बेहतरीन लग रहे हैं।