शादी को कुछ ही दिन बचे थे कि ऐन मौके पर दुल्हन ने ठुकरा दिया। दूल्हे को इंकार की वजह पता चली तो उसे झटका लगा और उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। अब मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, रिश्ता तोड़ने का कारण ही काफी अजीब है।
विज्ञापन
2 of 5
दूल्हे ने की सुसाइड
मामला हरियाणा के जींद का है। रधाना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विरेंद्र को लड़की ने ठुकरा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया। रिश्ता टूटने से विरेंद्र इतना आहत हुआ कि वीरवार सुबह उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दुल्हन ने शादी करने से इंकार किया, क्योंकि लड़के की टांग टूट गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
दूल्हे ने की सुसाइड
हुआ यूं कि विरेंद्र का रिश्ता करीब छह-सात महीने पहले जींद की एक युवती से तय हुआ था। इस बीच एक सड़क दुर्घटना में विरेंद्र की टांग टूट गई। जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों के अनुसार विरेंद्र इससे आहत था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
4 of 5
दूल्हे ने की सुसाइड
विरेंद्र के भाई नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विरेंद्र लोहे के गेट लगाने का काम करता था। तीन महीने पहले जब विरेंद्र पडाना गांव में लोहे का गेट लगाने के लिए जा रहा था, तो ऑटो पलट गया और इस हादसे में उसकी टांग टूट गई। इस पर युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ने की बात कही।
बुधवार को विरेंद्र व उसके परिजन युवती के घर भी गए थे, लेकिन लड़की शादी करने के लिए पहीं मानी। इसके चलते ही विरेंद्र ने आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। हालांकि किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं, लेकिन वजह रिश्ता टूटना बताई है।