फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे की कमी नहीं लेकिन कार की जगह साइकिल पर दुल्हन लेकर आया दूल्हा, वजह शानदार

Fri, 29 Nov 2019 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी के मौके पर फूलों से सजी गाड़ी में अक्सर दूल्हे को आप ने बैठे देखा होगा। सजी-धजी गाड़ी में ही दुल्हन भी विदा होती है। ऐसे मौके पर लोग दिल खोलकर खर्च करते हैं। लेकिन इन सबके बीच एक दूल्हे की शानदार पहल आपको खुश कर देगी।

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा जिले के गांव रामनगर का रहने वाला युवक साइकिल पर सवार होकर 20 किलोमीटर दूर शादी करने पहुंचा। शादी के बाद अपनी दुल्हन को साइकिल पर बिठाकर अपने घर लेकर आया। रामनगर निवासी गुरबखशीश सिंह गग्गी की शादी मानसा के गांव वीर खुर्द की युवती रमनदीप कौर के साथ तय हुई थी। 

वो शादी वाले दिन फूलों से सजी गाड़ी बरात में ले जाने के बजाय अपनी साइकिल के आगे पीछे फूल लगाया और साइकिल के आगे दिल बनाकर अपना एवं पत्नी का नाम लिखकर उससे शादी रचाने गांव वीर खुर्द पहुंचा। युवक गग्गी ने बताया कि उसने शादियों में फजूल खर्च और बरात में चलने वाली गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए समाज को संदेशा दिया, ताकि लोग इस नई पहल के साथ शादी कर सकें। 
विज्ञापन


अपनी और पत्नी की जान डाली जोखिम में 
युवक गग्गी ने समाज को अच्छा संदेश देने के मकसद से चाहे साइकिल पर जाकर युवती से शादी रचाई, लेकिन आते समय रास्ते में युवक ने साइकिल पर बैठी पत्नी के साथ बराबर चल रही गाड़ी की खिड़की को हाथ डालकर थोडी दूर चला और अपनी एवं अपनी पत्नी की जान को जोखिम में डाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें