बच्ची का मुंह दबाकर उसे उठाकर ले जा रहे व्यक्ति को देख ममता ने मर्दानी बनते हुए उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई की। देखिए, बहादुरी की गाथा।
विज्ञापन
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
2 of 8
नशे में धुत उक्त युवक सात वर्षीय बच्ची को खेत में बने एक कमरे की तरफ लेकर जा रहा था। उक्त घटना हरियाणा के सिरसा में कंगनपुर रोड रेलवे लाइन पार क्षेत्र की है। बहादुर महिला ने शोर मचाते हुए युवक की पिटाई शुरू की तो आसपास रहने वाले सैकड़ों लोग और पीड़ित बच्ची के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
3 of 8
आरोपी के बुरे इरादे का पता चलने पर महिलाओं उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई कर डाली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
4 of 8
जानकारी के अनुसार कंगनपुर निवासी सात वर्षीय बच्ची पास के एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद वह अपने छोटे बहन और भाई के साथ आंगन में खेल रही थी। उसके माता-पिता अंदर सोए थे। दोपहर करीब दो बजे शराब के नशे में धुत एक युवक ने उसका मुंह दबोचा और उसे उठाकर कुछ ही दूरी पर स्थित खाली कमरे में ले जाने लगा।
विज्ञापन
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
5 of 8
इस दौरान फैक्ट्री से मजदूरी करके अपने घर लौट रही ममता रानी ने यह दृश्य देखा तो उसने भागकर युवक को दबोच लिया। ममता रानी ने युवक से मारपीट शुरू कर दी और मासूम आरोपी के चंगुल से छूटकर घर की ओर दौड़ी। आरोपी ने मौके से भागने का काफी प्रयास किया, लेकिन ममता ने ईंट उठाकर उसकी पीठ पर दे मारी जिससे आरोपी नीचे गिर गया।
विज्ञापन
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
6 of 8
इसके बाद ममता ने शोर मचाया तो पीड़िता के परिजन और आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकलकर वहां पहुंच गए। पीड़िता से आपबीती सुनने के बाद महिलाओं ने आरोपी पर चप्पलों, लातों व घूंसों की बरसात कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
7 of 8
लोगों के क्रोध का शिकार होने के बाद आरोपी युवक ने कहा कि अधिक शराब पीने से उसकी बुद्धि खराब हो गई। उसने आंगन में खेल रही बच्ची को देखा और उसे दुराचार की नीयत से उठाकर ले जाने लगा। आरोपी ने लोगों से क्षमा करने की गुहार लगाई। आरोपी ने बताया कि उसका नाम राजू है और वह उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। वह ट्रक पर बतौर हेल्पर काम करता है और कुछ दिनों से सिरसा में वह ऑटो मार्केट में आया हुआ था। ट्रक पर सामान लोडिंग का काम चल रहा है। ऐसे में उसने ऑटो मार्केट स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर पी और नशे में गलत हरकत कर बैठा।
मर्दानी बनी ममता ने 7 साल की बच्ची को 'दरिंदे' से बचाया
8 of 8
मैं कंगनपुर रोड स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करती हूं। दोपहर करीब दो बजे काम से घर लौट रही थी तो एक युवक बच्ची को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। अनहोनी को भांपते हुए मैं युवक के पीछे भागी और पीछे से दबोच लिया। हिम्मत जुटाकर मैने युवक के कान पर जोर से मुक्का मारा। युवक ने घबराकर बच्ची को तो छोड़ दिया लेकिन मौके से भागने लगा। इसके बाद मैने ईंट उठाई और सीधा उसके पीठ पर दे मारी जिससे वह नीचे गिर पड़ा। बच्ची की जान खतरे में देखकर उसमें हिम्मत जाग उठी थी। - ममता रानी