गुरुकुल के लिए घर-घर जाकर भिक्षा मांग चुके डॉ. देवव्रत आचार्य अब देवभूमि हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर होंगे। देखिए, उनका सफर। डॉ. देवव्रत आचार्य अपने परिवार के साथ।
विज्ञापन
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
2 of 9
आर्य समाज की शिक्षा की अलख जगा रहे आचार्य देवव्रत को गवर्नर बनाने की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। आचार्य वर्ष 1981 में कुरुक्षेत्र गुरुकुल में बतौर आचार्य के पद पर आसीन हुए थे। उन्होंने अपने 34 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गुरुकुल को बुलंदियों तक पहुंचाया।
विज्ञापन
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
3 of 9
मूल रूप से पानीपत जिले के समालखा के गांव पावती के रहने वाले आचार्य देवव्रत का जीवन शिक्षा को ही समर्पित है। आचार्य देवव्रत का जन्म 18 जनवरी 1959 को हुआ था। पावती गांव निवासी लहरी सिंह के पांच पुत्रों में एक देवव्रत शुरू से ही आर्य समाज से काफी प्रभावित रहे। 1978 में दयानंद ब्रह्म विद्यालय से विद्या वाचस्पति और 1982 में दयानंद महाविद्यालय ज्वालापुर, हरिद्वार, उत्तराखंड से विद्या भास्कर (बीए) उत्तीर्ण की। इसके बाद स्नातकोत्तर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से 1984 में और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से 1991 में बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद इतिहास में स्नातकोत्तर 1996 में और वर्ष 2000 में डिप्लोमा इन योग विज्ञान और 2002 में डॉक्टर ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंस की डिग्री हासिल की।
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
4 of 9
भिक्षुक से राजभवन तक की दूरी आचार्य डॉ. देवव्रत ने यूं ही तय नहीं की,बल्कि उनकी साधना, तपस्या,संस्कार और गौ सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। राज्यपाल बनने जा रहे डॉ.देवव्रत शिक्षा,चिकित्सा और स्वस्थता के मिशन में लंबे समय से जुटे हैं। वर्ष 1981 से गुरुकुल कुरुक्षेत्र की शान रहे डॉ.देवव्रत आचार्य को वर्ष 2003 में यूएसएस सर्टिफिकेट एक्सीलेंसी अवॅर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
5 of 9
एक दौर में जिस गुरुकुल को कुछ खास श्रेणी के ही विद्यार्थियों का शिक्षण केंद्र माना जाता था। आज उसमें देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी योग्यताओं के मापदंड तय करने के बाद बमुश्किल दाखिला ले पाते हैं। उल्लेखनीय है कि आचार्य देवव्रत गुरुकुल के लिए घर-घर जाकर भिक्षा मांगने का भी काम कर चुके हैं। वे आज भी कहते हैं कि शिक्षा की अलख जगाने में मेरी नहीं, बल्कि उन शिक्षा प्रेमियों का योगदान हैं,जिन्होंने मुझे भिक्षा देने में कभी गुरेज नहीं की और अपनी तिजोरियों के दरवाजे गुरुकुल के लिए खोल दिए।
विज्ञापन
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
6 of 9
हिसार के दयानंद ब्रह्म महाविद्यालय में ग्यारह फरवरी को सर्वश्रेष्ठ स्नातक के तौर पर आए आचार्य देवव्रत विचार रखते हुए। फाइल फोटो
विज्ञापन
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
7 of 9
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के हलके समालखा के गांव पावटी के किसान परिवार में जन्म लेना वाला अब हिमाचल का राज्यपाल बनकर संस्कार की शिक्षा देगा। दसवीं पास करने के बाद आचार्य देवव्रत को दयानंद आचार्य विश्वामित्र ब्रह्म महाविद्यालय लेकर आए थे। वर्ष 1975 में उन्हें प्रवेशिका व विद्यारत्न में प्रवेश दिया गया। यह दोनों कक्षाएं चार साल तक चली। उनकी कक्षा में 11 छात्र थे। इस दौरान उन्होंने वेदों, संस्कृत ग्रंथों के साथ हिंदी व अंग्रेजी का अध्ययन किया। ब्रह्म महाविद्यालय से विद्या वाचस्पति की उपाधि प्राप्त की। मौजूदा शिक्षकों के अनुसार उस समय के प्राचार्य सत्यप्रिय उनसे बहुत प्रभावित थे।
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
8 of 9
आचार्य प्रमोद ने बताया कि आचार्य देवव्रत के बारे में हमेशा से सुनते रहे हैं। उन्हें साल 2010-11 में सर्वश्रेष्ठ स्नातक के रूप में सम्मानित किया गया था। उस दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। अपने जीवन की शुरुआत उन्होंने ब्रह्म महाविद्यालय के प्रांगण से ही की थी। आचार्य विश्वामित्र उंगली पकड़ कर उन्हें गुरुकुल लाए थे। उन्होंने देवव्रत से कहा था कि मन लगाकर पढ़ाई करना और संस्कारों को सीखना। आचार्य प्रमोद बताते हैं कि आचार्य देवव्रत ने 16 संस्कारों की शिक्षा इसी प्रांगण में ली थी और आम छात्र की तरह भाषण कला सीखी थी।
देखिए, एक भिक्षुक कैसे बने हिमाचल प्रदेश के नए गवर्नर
9 of 9
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य ने कहा कि देवभूमि का समुचित विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। मैं एक शिक्षक हूं और जिस प्रकार कुरुक्षेत्र के गुरुकुल को पहचान मिली है, उसी तरह का प्रयास रहेगा कि हिमाचल प्रदेश का नाम विश्वपटल पर हो। शिक्षा, पर्यटन और देवभूमि की मूलभूत विकास को लेकर वे सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे।