सरेआम लड़कियों का वीडियो बना रहा युवक पकड़ में आ गया और फिर बीच सड़क उसकी इतनी पिटाई हुई कि हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी, देखिए।
विज्ञापन
2 of 5
बीच सड़क हुई इतनी पिटाई कि याद आ गई 'नानी'
घटना हरियाणा के कैथल की है। हरियाणा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के रिजल्ट खराब आने पर बुधवार को कैथल में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान एक युवक उनका वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाता देख एक लेडी पुलिसकर्मी ने उसे देख लिया। उसने युवक को आवाज लगाई तो वह भागने लगा, लेकिन कुछ ही कदम पर पकड़ लिया गया। इसके बाद उसके मुंह पर कई थप्पड़ जड़े गए।
विज्ञापन
3 of 5
बीच सड़क हुई इतनी पिटाई कि याद आ गई 'नानी'
पुलिस वाली इतनी गुस्से में थी कि उसने उसे जमकर पीटा और मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दिया। फिर युवक ने हाथ जोड़कर उससे माफी मांगी, तब जाकर छोड़ा। दरअसल, हरियाणा में 10वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर हंगामा हो रहा है। स्कूली छात्राएं अपना हक पाने के लिए सड़कों पर उतर आईं है। परिणाम में पहले पास और बाद में फेल दिखाए जाने पर दो दिनों तक सुनवाई नहीं होने पर बुधवार सुबह धरना दिया।
4 of 5
बीच सड़क हुई इतनी पिटाई कि याद आ गई 'नानी'
बाद में अध्यापकों ने नाम काटने की धमकी दी तो छुट्टी के बाद शहर के पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठे ही बेटियों ने रोते हुए पीएम मोदी को लेटर लिखा। रोते हुए बेटियों ने कहा, हैलो पीएम सर, आपको हमारा नमस्कार। आपकी बेटियों को फेल कर दिया गया है। वैसे तो आप बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कहते हैं, लेकिन उन्हें जानबूझ कर फेल कर दिया गया है।
बेटियों ने रो-रोकर लिखा लेटर, पढ़कर हिल जाएंगे PM मोदी
टीचर कहते हैं कि रि-चेकिंग के फार्म भर दो, लेकिन जिन बच्चों के माता पिता 1500 रुपए प्रति माह कमाते हैं वे बच्चे कैसे रि-चेकिंग का फार्म भरेंगे। एक बेटी ने रोते हुए कहा कि हमारी कोई नहीं सुन रहा, मोदी सर अब आप भी सुन लिजिए। घर वाले शादी करने की बात कह रहे हैं। पास न हुए तो घर वाले शादी कर देंगे, फिर हम कैसे पढ़ पाएंगी। हमारा रिजल्ट खराब हो सकता है, मगर हम फेल नहीं हो सकतीं।