फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चीन की दीवार' तोड़ने की तैयारी कर रहा रिंग का किंग, दावा नॉकआउट करने का है

Tue, 21 Feb 2017 09:29 PM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
बॉक्सर विजेंदर सिंह
रिंग का किंग बनने के बाद ओलंपियन बॉक्सर अब 'चीन की दीवार' तोड़ने की तैयारी कर रहा है और उनका दावा नॉकआउट करने का है। जानिए क्या है माजरा?
विज्ञापन

2 of 8
बॉक्सर विजेंदर सिंह
दरअसल, देश के स्टार बॉक्सर अब चीन के डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्पिकार मियामैतियाली से भिड़ेंगे। अगर वह यह मुकाबला जीत जाते हैं तो वह दूसरी बेल्ट हासिल कर पाएंगे। 31 साल के बॉक्सर विजेन्दर सिंह ने पिछले साल दिसंबर में तंजानिया के फ्रांसिस चेका को तीन राउंड में हराते हुए अपना WBO एशिया पैसिफिक टाइटल का खिताब बरकरार रखा था।
विज्ञापन

3 of 8
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर और मियामैतियाली के बीच यह मुकाबला एक अप्रैल को मुंबई में होगा। उनका देश में यह तीसरा पेशेवर मुकाबला होगा। विजेंदर के भारत में पहले दो मुकाबले दिल्ली में हुए थे। विजेन्दर फिलहाल अपने सर्किट में कोई मुकाबला नहीं हारे हैं और वह आजकल ब्रिटिश ट्रेनर ली बीयर्ड की निगरानी में मैनचेस्टर में टफ प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुकाबला भी काफी टफ होने वाला है।

 

4 of 8
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बता दें कि विजेंदर ने अब तक आठ मुकाबले जीते हैं, जिसमें से सात नॉकआउट रहे हैं। वहीं साल 2015 में प्रो बॉक्सिंग में डेब्यू करने वाले मैमातियाली ने भी अब तक आठ मुकाबले लड़े हैं जिसमें से सात में उन्होंने जीत दर्ज की है। बॉक्सिंग में चीन की दीवार माने जाने वाले मैमातियाली ने पांच मुकाबलों में नॉकआउट में जीत दर्ज की है। उन्होंने पिछले साल जुलाई में तंजानिया के थामस मशाली को हराकर डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल खिताब जीता था।

 
विज्ञापन

5 of 8
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
यह सब जानकारी विजेंदर कुमार ने खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात के बाद पत्रकारों को दी। विजेंदर सिंह ने कुश्ती को मिल रहा प्रोत्साहन देखते हुए एक करोड़ की इनामी बाक्सिंग प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव मंत्री के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा सरकार कबड्डी और दंगल में एक करोड़ का इनाम रखकर खेल और खिलाड़ियों का प्रोत्साहित कर रही है, उसी तरह आज प्रदेश में बाक्सिंग को भी सरकार के इसी सरीखे प्रोत्साहन की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
खेल मंत्री विज ने विजेंदर के इस प्रस्ताव को गौर से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके प्रस्ताव पर सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर से बातचीत करेंगे। मंत्री विज ने विजेंदर को इस प्रस्ताव पर सकारात्मक ढंग से आश्वासन दिया।  इस दौरान विजेंदर ने मंत्री विज से खेलों में सुधार को लेकर भी चर्चा की। साथ ही विजेंदर ने एक करोड़ की इनामी कबड्डी और दंगल प्रतियोगिता करवाए जाने पर अनिल विज का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

7 of 8
विजेंदर सिंह
वहीं, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अपने मन की एक टीस भी इस दौरान पत्रकारों से साझा की। विजेंदर सिंह ने जब ओलंपिक में पदक जीता तो प्रदेश सरकार ने बतौर इनाम उन्हें पुलिस में डीएसपी की नौकरी दी। उसके बाद उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिला और पद्मश्री भी हासिल हुआ। ओलंपियन विजेंदर सरकार के इस सम्मान का तो सम्मान करते हैं, लेकिन वह इस नौकरी से नाखुश है।

 
विज्ञापन

8 of 8
विजेंदर सिंह
बॉक्सर विजेंदर इन दिनों पुलिस विभाग से लंबी छुट्टी लेकर प्रोफेशनल बॉक्सिंग में ‘पंचबाजी’ कर रहे हैं और देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि यदि उन्हें पुलिस में डीएसपी की बजाय सरकार हरियाणा खेल विभाग में कोई स्तरीय पद देती तो ज्यादा बेहतर होता। विजेंदर के अनुसार ‘बाक्सिंग मेरी सांसों में बसी हैं और वे भी इसके लिए जीते हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि पुलिस की नौकरी में वह बाक्सिंग व खेल सेवा कैसे करें?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें