फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जूनियर 'मैरीकॉम' से

Tue, 26 May 2015 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
देश और विदेश की ख्याति प्राप्त बॉक्सर मैरीकॉम को प्रेरणा मानने वाली जूनियर 'मैरीकॉम' से मिलिए। जो हाल ही में बनी हैं वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन। मंदीप कौर संधू ने जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन बनकर देश के साथ-साथ अपने शहर लुधियाना का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मिलिए, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जूनियर 'मैरीकॉम' से

2 of 6
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जीतने वाली और अंतराष्ट्रीय महिला बॉक्सर मैरी कॉम को प्रेरणा मानने वाली बॉक्सर मनदीप कौर ने साबित कर दिया वो जूनियर मैरीकॉम बनने की सही दावेदार है।
विज्ञापन

मिलिए, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जूनियर 'मैरीकॉम' से

3 of 6
मंदीप संधू ने कहा कि यह स्वर्ण पदक उनके माता-पिता को समर्पित है, क्योंकि यहां तक पहुंचाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह जब भी प्रतियोगिता में हार जाती थी तो मां दलजीत कौर हौसला बढ़ाती थीं। इसका ही नतीजा है कि वह अपने लक्ष्य को सामने रखकर आगे बढ़ने में कामयाब हुईं।

मिलिए, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जूनियर 'मैरीकॉम' से

4 of 6
मंदीप संधू ने कहा कि उनके पिता जगदेव सिंह अपने गांव के ही एक अंकल के कहने पर उन्हें बॉक्स़िग खेलने के लिए प्रेरित किया। अब वह जीवन में मैरीकॉम के नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं।

विज्ञापन

मिलिए, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जूनियर 'मैरीकॉम' से

5 of 6
उन्होंने कहा कि अपने देश में सिर्फ क्रिकेट को ही अहमियत दी जाती है। उनके यहां क्लब में अभी तक कोई सरकारी कोच नहीं हैं। सिर्फ निजी कोचों से प्रशिक्षण लेना ही विकल्प है। वह रोजाना आठ घंटे अभ्यास करती हैं और इसका ही नतीजा है कि वह सफल होने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन जूनियर 'मैरीकॉम' से

6 of 6
मंदीप संधू की ऐसी हैं उपलब्धियां: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मंदीप संधू 50 से अधिक पदक जीत चुकी हैं। इनमें अधिकतर स्वर्ण पदक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें