आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'हाइवे' के बहुचर्चित गीत 'पटाखा गुड्डी' को आवाज देने वाली बहनों पर पंजाब में धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर नूरा सिस्टर्स पर धोखाधड़ी के आरोप
2 of 6
मामला, एडवांस लेने के बावजूद प्रोग्राम में भाग न लेने के लगे। नूरा सिस्टर्स पर ये आरोप जालंधर के करतारपुर स्थित डेरा बाबा बोहड़ शाह दरगाहा के प्रबंधकों ने लगाए। आरोप है कि 5 माह पहले एडवांस देने के बावजूद दोनों बहनें प्रोग्राम देने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर नूरा सिस्टर्स पर धोखाधड़ी के आरोप
3 of 6
दरगाह के प्रबंधकों का कहना था कि 19 नवंबर को बाबा बोहड़ शाह के वार्षिक मेले में उन्होंने नूरा सिस्टर्स को गाने के लिए बुलाया था। उन्हें बाकायदा 10 हज़ार रुपये एडवांस दिए गए थे, लेकिन मेले वाले दिन दोनों बहनें नहीं पहुंची।
बॉलीवुड सिंगर नूरा सिस्टर्स पर धोखाधड़ी के आरोप
4 of 6
प्रबंधकों के मुताबिक मेले के बैनर में उन्हें काफी प्रचारित किया गया था। मेले के दौरान संगत उनका इंतज़ार करती रही, लेकिन कई फोन करने के बाद भी दोनों नहीं पहुंची। दोनों बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर नूरा सिस्टर्स पर धोखाधड़ी के आरोप
5 of 6
नूरा सिस्टर्स के मैनेजर दुष्यंत ने माना कि 19 नवंबर को जालंधर में उनकी बुकिंग थी। उसी दिन पटियाला में सुबह भी एक प्रोग्राम था। उस प्रोग्राम के बाद वे जालंधर के लिए निकले, लेकिन भारी जाम के कारण वे जालंधर मेले में नहीं पहुंच पाए।
दुष्यंत के मुताबिक मेले के प्रबंधकों को इस बारे बताया और देरी से पहुंचने की बात कही। उन्होंने जालंधर पहुंच कर कई बार प्रबंधकों को फोन किया। प्रबंधकों ने खुद वापस फ़ोन करने के लिए कहा लेकिन उनका फ़ोन नहीं आया, जिस कारण वह वापस लौट गए।