फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शहर में देखिए, गर्भवती महिलाओं से कैसा सुलूक?

विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री के शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं दिनभर भूखे पेट भटकती रही, बाद में रोने लगीं। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शहर में देखिए, गर्भवती महिलाओं से कैसा सुलूक?

2 of 5
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट का इंतजार करते करते महिलाएं इतनी खिन्न हो गई कि वे व्यवस्था पर रोने लगी। पहले स्वास्थ्य अधिकारियों के पास दुखड़ा रोया तो बाद में डीसी आवास और फिर डीसी कार्यालय जाकर अपनी पीड़ा बताई। सीटीएम सतीश कुमार ने दुखी महिलाओं की पीड़ा जरूर सुनी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं करवा पाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शहर में देखिए, गर्भवती महिलाओं से कैसा सुलूक?

3 of 5
सरकारी डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था पर बातचीत करके भविष्य में बेहतर इलाज मिलने के आश्वासन पर महिलाएं लौट गई। अस्पताल में ओपीडी 1600 मरीजों तक पहुंच गई, लेकिन स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है।

मुख्यमंत्री के शहर में देखिए, गर्भवती महिलाओं से कैसा सुलूक?

4 of 5
सीटीएम के सामने कई महिलाओं ने रोते हुए समस्या बताई। महिलाओं ने कहा कि अस्पताल में कोई भी व्यवस्था नहीं है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में केवल खानापूर्ति हो रही है। गरीब महिलाएं आखिर कहां पर अल्ट्रासाउंड कराएं, प्राइवेट अस्पताल वाले ज्यादा पैसे लेते हैं और सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मिलते नहीं है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शहर में देखिए, गर्भवती महिलाओं से कैसा सुलूक?

5 of 5
अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण इस तरह की दिक्कत आई है। आगे से सरकारी डॉक्टर छुट्टी पर होगा तो प्राइवेट केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और इस समाधान किया जाएगा। -सतीश कुमार, सीटीएम, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें